फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 2021: भोले बाबा की भक्ति में डूबे नजर आए बॉलीवुड सितारे, ऐसे दी फैंस को शुभकामनाएं

Thu, 11 Mar 2021 05:31 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
कंगना रणौत, अजय देवगन, अमिताभ बच्चन - फोटो : Instagram
देशभर में 11 मार्च को महाशिवरात्रि का त्यौहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। सिर्फ आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी भोले बाबा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड स्टार्स हर त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाते हैं। सोशल मीडिया पर उनके खास पोस्ट भी देखने को मिल जाते हैं। अब महाशिवरात्रि के मौके पर भी बॉलीवुड सितारों ने अपने फैंस को इस खास दिन की शुभकामनाएं दी हैं।



 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan
अमिताभ बच्चन

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने महाशिवरात्रि के पर्व पर अपने फैंस के लिए खास वीडियो और तस्वीरें साझा की। उन्होंने इसे साझा करते लिखा,'शिव सत्य है, शिव अनंत है, शिव अनादी है, शिव भगवंत है। शिव ओंकार है, शिव ब्रह्म है, शिव शक्ति है, शिव भक्ति है'।


 
विज्ञापन

3 of 7
अजय देवगन - फोटो : अजय देवगन
अजय देवगन

'सिंघम' अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' का पोस्टर साझा करते हुए फैंस को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपनी फिल्म के गाने के कुछ बोल कैप्शन में लिखे, 'ना आदी ना अंत है उसका, वो सबका ना इनका उनका वही शून्य है, वही इकाय जिसके भीतर बसा शिवाय'।



 

4 of 7
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
कंगना रणौत

अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी एक तस्वीर ट्विटर पर साझा की जिसमें वो शिवलिंग पर जलाभिषेक करती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, 'महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं'। फैंस को कंगना की ये तस्वीर काफी पसंद आई है।



 
विज्ञापन

5 of 7
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर

लेजेंडरी अभिनेता अनुपम खेर ने भगवान शिव की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर आप सभी को शुभकामनाएं, जय भोलेनाथ, जय शिवशंकर, ओम नम: शिवाय'। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अनुपम खेर ने कोरोना वैक्सीन लगवाई थी और इस दौरान भी वो ओम नम: शिवाय का जाप करते नजर आए थे।


 
विज्ञापन

6 of 7
सोनू सूद - फोटो : Instagram
सोनू सूद

गरीबों के मसीहा कहलाने वाले बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने अपने फैंस से खास अपील की। उन्होंने कहा कि, टशिव भगवान की फोटो फॉर्वर्ड करके नहीं किसी कि मदद करके महाशिवरात्रि मनाएं। ओम नम: शिवाय'।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : Instagram
उर्मिला मातोंडकर 

अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने भी तस्वीर साझा कर फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, 'आप सभी को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं'। वहीं सनी देओल, कुणाल खेमु, रवीना टंडन जैसे सितारों ने भी अपने फैंस को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें