फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये पांच सितारे भारत में नहीं कर सकते वोट, इस वजह से अक्षय हो चुके कई बार ट्रोल

Mon, 21 Oct 2019 12:15 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 6
अक्षय कुमार, आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं। एक ओर चुनावी मैदान में नेता एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रहे हैं तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए। इन सितारों में आमिर खान, लारा दत्ता और रवि किशन का नाम शामिल है। कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सितारे हैं जो भारत में रहते हुए भी अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर सकते। तो चलिए हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं जिन्हें भारत में वोट डालने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन

2 of 6
Akshay Kumar - फोटो : social media
इस लिस्ट में सबसे पहले नंबर आता है अक्षय कुमार का। अक्षय के पास कनाडा की नागरिकता है और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की 'यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर' से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है। अक्षय इस वजह से कई बार सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होते रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 6
alia bhatt - फोटो : social media
दूसरे नंबर पर आलिया भट्ट हैं। आलिया भट्ट के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया के पास भी ब्रिटिश पासपोर्ट और वहीं की नागरिकता है।

4 of 6
katrina kaif - फोटो : instagram
तीसरे नंबर पर कटरीना कैफ हैं। कटरीना कैफ के पास ब्रिटिश नागरिकता है। इसी वजह से उन्हें भारत में मताधिकार का इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं है। 
विज्ञापन

5 of 6
jacqueline fernandez - फोटो : social media
श्रीलंकाई ब्यूटी और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस का जन्म मनामा (बहरीन) में हुआ है। ऐसे में उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है। जैकलीन के पिता एलरॉय फर्नांडिस एक श्रीलंकन तमिलियन हैं और उनकी मां किम मलेशिया से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरगिस फाखरी - फोटो : social media
बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकस्टार' से नाम कमाने वाली अभिनेत्री नरगिस फाखरी भारत में रहकर भी वोट नहीं डाल सकतीं। नरगिस का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। उनके पास अमेरिकी पास पोर्ट और नागरिकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें