फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शम्मी कपूर ने चुपके से रचाया था गीता बाली संग ब्याह, फिर इस वजह से करनी पड़ी दूसरी शादी

Mon, 21 Oct 2019 12:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media
21 अक्टूबर 1931 को जन्मे शम्मी ने 14 अगस्त 2011 को आखिरी सांस ली। शम्मी कपूर आखिरी बार अपने खानदान के नए स्टार रणबीर के साथ रॉकस्टार फिल्म में नजर आए थे। सिनेमाई पर्दे पर शम्मी कपूर 'याहू' चिल्लाते हुए जब आते थे, तब कोई उन्हें जंगली कहे या कुछ और। शमशेर उर्फ शम्मी कपूर ने इस बात की फिक्र नहीं की। आइए शम्मी कपूर के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।
विज्ञापन

2 of 6
शम्मी कपूर
शम्मी कपूर को म्यूजिक का शौक बचपन से था। जब वह बचपन में थियेटर में अपने पिता के साथ टूर पर जाया करते थे। तो छतों पर चांद को देखते हुए बजते म्यूजिक को एक्सप्रेशन देते थे। शुरुआती दौर में शम्मी कपूर की पहचान राज कपूर के भाई और गीता बाली के पति के तौर पर होती थी। लेकिन उन्होंने अपनी पहचान बनाई।
विज्ञापन

3 of 6
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media
गोल्डन कपल कहलाए जाने वाले गीता बाली और शम्मी कपूर की लव स्टोरी सबसे अलग मानी जाती है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 1955 में रानीखेत में 'रंगीन रातें' फिल्म की शूटिंग चल रही थी और इसी के साथ दोनों के बीच प्यार की हवा चली। उसी दौरान शम्मी कपूर ने गीता को प्रोपोज किया और गीता उन्हें मना करती रहीं पर आवेग में एक फैसला लिया गया और दोनों वहां से तुरंत मुंबई आ गए और अगस्त 1955 में दोनों ने शादी कर ली। कहा जाता है गीता बाली ने शम्मी कपूर से लव मैरिज की थी। क्योंकि शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर और गीता बाली के परिजन इस शादी के खिलाफ थे। इस वजह से दोनों ने चुपचाप मंदिर में फेरे ले लिए थे। 

4 of 6
शम्मी कपूर, गीता बाली - फोटो : Social Media
शम्मी ने लिपस्टिक से गीता की मांग भरी थी। शम्मी और गीता के दो बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) हुए। शादी को अभी 10 साल ही हुए थे कि गीता को चेचक की बीमारी हो गई। और साल 1965 में गीता बाली का निधन हो गया। कहा जाता है शम्मी कपूर की प्रोफेशनल जिंदगी जितनी जबरदस्त रही उतनी निजी जिंदगी नहीं। पहली पत्नी के निधन के बाद शम्मी कपूर टूट चुके थे। ऐसे में उन्हें दूसरे शादी करनी पड़ी।
विज्ञापन

5 of 6
शम्मी कपूर, नीला देवी - फोटो : Social Media
शम्मी कपूर ने गीता के मरने के चार साल बाद 1969 में नीला देवी से शादी कर ली। लेकिन इस शादी से पहले शम्मी ने नीला के सामने एक अजबी शर्त रख दी कि वह मां नहीं बनेंगी और गीता के बच्चों को ही अपना बच्चा समझ पालना पड़ेगा। हालांकि शम्मी कपूर ने नीला को पहली बार तब देखा था जब वह 9 साल की थीं। दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे।

ये भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए शम्मी कपूर ने पीनी शुरू कर दी थी बीयर, मधुबाला से मिली थी ऐसी सलाह
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
shammi kapoor
शम्मी कपूर ने इस शादी के लिए खुद नीला को प्रपोज किया था। दोनों की अचानक फोन पर हुई दो-तीन घंटे की बातचीत में ही नीला ने शादी के लिए हां कर दी थी। दोनों ने अगले दिन ही शादी कर ली। दोनों ने घर पर ही शादी कर ली थी। साल 2010 में एक इंटरव्यू में शम्मी कपूर ने बताया था- वो मेरे साथ हमेशा खड़ी रही। पूरी जिंदगी मुझपर कुर्बान कर दी। मेरे बच्चों का अपने बच्चों की तरह ख्याल रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें