फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलिंग बूथ अधिकारी पर भड़कीं जया बच्चन, मीडिया को भी सुनाई खरी-खोटी, जानें पूरा मामला

Mon, 21 Oct 2019 10:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : social media
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर सोमवार को मतदान हुआ। इस खास दिन पर आम जनता के अलावा फिल्मी सितारे भी वोट देने के लिए घर से बाहर वोट देने निकले। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, प्रीति जिंटा, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान और गुलजार जैसे कई सितारे मतदान केंद्र पर नजर आए, लेकिन इस दौरान अभिनेत्री जया बच्चन एक मतदान केंद्र अधिकारी पर भड़क गईं। 
विज्ञापन

2 of 5
jaya bachchan - फोटो : file photo
जी न्यूज की खबर के अनुसार जया बच्चन मुंबई के जुहू स्थिति मतदान केंद्र में पहुंचीं। यहां उनके साथ अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऐश्वर्या भी वोट देने पहुंचे। वोट डालकर जया बच्चन जैसे ही बाहर निकली तो मतदान केंद्र के एक अधिकारी पर भड़ पड़ीं। दरअसल जया बच्चन वोट देने के बाद जैसे ही बाहर निकलीं तो उसी वक्त मतदान केंद्र की ड्यूटी पर मौजूद एक अधिकारी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने का निवेदन किया। जिस पर जया बच्चन भड़क गईं। 
विज्ञापन

3 of 5
Jaya Bachchan - फोटो : twitter
जया बच्चन ने मतदान केंद्र अधिकारी पर भड़कते हुए कहा- ये बिल्कुल गलत बात है। मैं यहां वोट देने आई हूं। आप लोग आधिकारी हैं। आप लोग तस्वीर मांगने जैसी छोटी बात नहीं कर सकते। मैं आप लोगों की शिकायत ऊपर तक करूंगी। जया बच्चन के इस गुस्से वाले तेवर को देख अधिकारी घबरा गए। इतना ही नहीं जया बच्चन मतदान केंद्र पर मौजूद बाहर खड़ी मीडिया पर भी वह बरस पड़ी। वह कैमरे को धक्का देते हुए गुस्से में जाकर अपनी कार में बैठ गई। 

4 of 5
Jaya Bachchan in Rajya Sabha - फोटो : file photo
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के अलावा हरियाणा विधानसभा के लिए भी आज मतदान हुए हैं। इन दोनों राज्यों के चुनावी नतीजे 24 अक्तूबर को आएंगे। महाराष्ट्र की 288 सीटों पर 3,237 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से 235 महिलाएं थीं। यहां कुल 8,89,39,600 मतदाता हैं, जिनमें से 4,28,43,635 महिलाएं हैं। यहां भाजपा के सामने दोबारा सत्ता हासिल करने की चुनौती है। महाराष्ट्र में भाजपा, शिवसेना और अन्य छोटे दलों के साथ चुनाव लड़ रही है, उसका मुकाबला कांग्रेस और एनसीपी गठबंधन से है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Amitabh Bachchan and Jaya Bachchan - फोटो : social media
महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान हो चुका है। अब नतीजों के लिए 24 अक्तूबर का इंतजार है। मतदाताओं से लेकर राजनीतिक पार्टियों और नेताओं तक की नजर फिलहाल नतीजों से पहले आने वाले रुझानों यानी कि एग्जिट पोल पर है। माना जाता है कि ये एग्जिट पोल, सीटों का पलड़ा किस ओर झुक रहा है, इसे बताने में कुछ हद तक कामयाब रहते हैं। 

पढ़ें: पहली ही फिल्म से स्टारडम की ऊंचाईयों तक पहुंचे थे ये 5 एक्टर्स, अब जी रहे गुमनामी की जिंदगी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें