फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र चुनाव: गौरी संग शाहरुख तो अभिषेक के साथ दिखीं ऐश्वर्या, वोट डालने उमड़ा बॉलीवुड

Mon, 21 Oct 2019 05:59 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 16
महाराष्ट्र चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे सेलेब्स - फोटो : सोशल मीडिया
महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। अब जनता किसके हाथ में सत्ता की चाबी सौंपती है इसका पता 24 अक्तूबर को चलेगा। चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मतदाताओं से वोट देने की अपील की है। बॉलीवुड के कई सितारे वोट देने मतदान केंद्र पहुंचे। इनमें आमिर खान, ऋतिक रोशन, माधुरी दीक्षित, गोविंदा, प्रीति जिंटा और गुलजार का नाम प्रमुख है।

विज्ञापन

2 of 16
ravi kishan - फोटो : ani
यूपी के गोरखपुर से भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन ने मुंबई के गोरेगांव से वोट डाला।
विज्ञापन

3 of 16
Padmini Kolhapure - फोटो : ani
अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे ने अंधेरी (पश्चिम) निर्वाचन क्षेत्र में वोट देने पहुंचीं। 

4 of 16
Shubha Khote - फोटो : ani
मुंबई की अंधेरी पश्चिम विधानसभा में अभिनेत्री शुभा खोटे ने अपना वोट डाला।
विज्ञापन

5 of 16
kiran rao - फोटो : social media
आमिर खान की पत्नी किरण राव वोट देने के बाद पोज देती हुईं। 
विज्ञापन

6 of 16
लारा दत्ता, महेश भूपति - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेत्री लारा दत्ता और महेश भूपति वोट देने के बाद कैमरे में कैद हुए।
विज्ञापन

7 of 16
आमिर खान - फोटो : ani
अभिनेता आमिर खान ने बांद्रा (पश्चिम) में मतदान किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के लोगों से भारी संख्या में मतदान करने की अपील की।

8 of 16
हेमा मालिनी - फोटो : ani
अभिनेत्री और भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने मुंबई के अंधेरी (पश्चिम) में स्थित एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।

9 of 16
गोविंदा - फोटो : ani
गोविंदा ने पत्नी सुनीता के साथ अंधेरी (पश्चिम) के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाला।

10 of 16
गुलजार - फोटो : ani
गीतकार और लेखक गुलजार भी वोट डालने पहुंचे।

11 of 16
माधुरी दीक्षित - फोटो : ani
माधुरी दीक्षित ने बांद्रा (पश्चिम) के एक पोलिंग बूथ पर वोट दिया।

12 of 16
बेटे तैमूर के साथ करीना कपूर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करीना कपूर खान भी बेटे तैमूर अली खान के साथ वोट डालने पहुंची। इस दौरान करीना ने मीडिया को देखकर पोज दिए। 

13 of 16
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी देश की तरक्की के लिए कदम आगे बढ़ाते हुए वोट दिया। दीपिका हमेशा की तरह की मुस्कुराती हुईं नजर आईं। दीपिका ने कैमरे को देखकर पोज भी दिए।

14 of 16
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान भी पत्नी गौरी के साथ वोट डालने पहुंचे। हालांकि इस दौराान फैंस की भीड़ उनसे मिलने के लिए बेताब नजर आई। लेकिन शाहरुख ने पत्नी गौरी के साथ पहले वोट किया और फिर बाद में फैंस और कैमरे को पोज दिए।
 

15 of 16
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के पावर पैक कपल में शामिल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन भी वोट डालने पहुंचे। दोनों ने एक साथ देश की तरक्की के लिए वोट किया।
विज्ञापन

16 of 16
रितेश और जेनेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के क्यूटस्ट कपल्स में शामिल रितेश देशमुख ने पत्नी जेनेलिया के साथ वोट दिया। रितेश ने पत्नी जेनेलिया के साथ सोशल मीडिया पर सेल्फी भी शेयर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें