वॉर 2019 में 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली पहली फिल्म बन गई है। तीसरे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने पिछले शुक्रवार को 2.80 करोड़, शनिवार को 4.35 करोड़ और रविवार को 5.60 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए कुल 301.75 करोड़ रुपये कमा लिए है। इसके साथ ही वॉर, सुल्तान और टाइगर जिंदा है के बाद यशराज फिल्म्स की तीसरी फिल्म बन गई है जिसने 300 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।