आशीष गौतम उर्फ आशीष भैया
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हर दिन एक शो, एक शो में 20 हजार दर्शक
मुंबई पहुंचे डॉ. आशीष गौतम बताते हैं, ‘छत्रपति शिवाजी ने सनातनी संस्कृति को मुगलों के आक्रमण से बचाए रखने के लिए जिस साहस, शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया, वह बेजोड़ है। लेकिन, उनकी कहानी पाठ्य पुस्तकों में बस कुछ पन्नों मे ही समेट कर रख दी गई। नाटक ‘जाणता राजा’ इस महान राजा के पूरे जीवन पर एक विहंगम दृष्टि डालता है।’ बाबा पुरंदरे लिखित ‘जाणता राजा’ का लखनऊ में छह दिन तक हर रोज एक शो होगा और प्रतिदिन इसमें करीब 20 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद के हिसाब से ही पूरी व्यवस्था की जा रही है।