रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
तो रणबीर कपूर कैसे इस मामले में फंसते दिख रहे हैं?
इसके लिए हमें थोड़ा पीछे जाना होगा। बात फरवरी की है। तब 'महादेव बुक एप' के प्रमोटर कहे जाने वाले सौरभ चंद्राकर की आलीशान शादी दुबई में हुई। इस शादी में पानी की तरह पैसा बहाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, करीब 200 करोड़ रुपये के खर्च में हुई इस शादी में फिल्मी सितारों का मजमा लगा था। कुछ ने परफॉर्म भी किया था। उनमें एक नाम रणबीर कपूर का भी बताया जा रहा है। इस शादी में शामिल हुईं बॉलीवुड हस्तियों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ की तलवार लटक रही है। आरोप है कि इन स्टार्स और पूरी शादी पर जो 200 करोड़ रुपये खर्च हुए, उसका भुगतान हवाला के जरिए किया गया था। रणबीर कपूर के अलावा कपिल शर्मा, हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर और हिना खान सहित 17 मशहूर कलाकार ईडी के रडार पर हैं।