भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े और प्रसिद्ध पौराणिक नाटक 'महाभारत' में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले गजेंद्र चौहान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने सिनेमा जगत में टीवी से लेकर बड़े पर्दे तक काम कर जो ख्याति पाई है वह देखने काबिल है। लेकिन इन दिनों वह अपने काम से ज्यादा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं। वह अक्सर किसी न किसी मुद्दे पर अपने विचारों को रखने के लिए ट्विटर को जरिया बनाते हैं। इसी क्रम में गजेंद्र चौहान फिर एक बार अपने हाल ही में किए एक ट्वीट के कारण चर्चाओं में आ गए हैं। इस बार उन्होंने ट्विटर पर हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बने ऋषि सुनक को ट्वीट कर बधाई दी है, जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।