John Abraham
- फोटो : Social Media
फिल्म निर्माण में जॉन अब्राहम ने आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विकी डोनर' से शुरूआत की थी। इसके बाद उनका प्रोडक्शन हाउस अब तक मद्रास कैफे, रॉकी हैंडसम, फोर्स 2, परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण और बाटला हाउस जैसी फिल्में बना चुका हैं। परमाणु की रिलीज के दो साल, सोमवार को ही पूरे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म की भी घोषणा की है जो सोशल एंटरप्रेन्योर रेवती रॉय के जीवन पर आधारित होगी।