फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी तस्वीर में मीनाक्षी शेषाद्रि संग नजर आए 'महाभारत' फेम नीतीश भारद्वाज, पूछा- 'आजकल कहां हैं मीनू मौसी'

Fri, 08 May 2020 05:06 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल 'महाभारत' का प्रसारण फिर से दूरदर्शन पर किया जा रहा है। ऐसे में सीरियल के अभिनेता भी चर्चा में है। फैंस के प्यार को देखते हुए वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हो गए हैं। 'महाभारत' में कृष्ण का किरदार करने वाले नीतीश भारद्वाज ने अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें अभिनेता एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
'महाभारत' से मशहूर हुए नीतीश भारद्वाज बड़े पर्दे पर भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वो अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए नीतीश भारद्वाज ने अभिनेत्री को याद किया है। उनके इस पोस्ट पर फैंस अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
मीनाक्षी शेषाद्रि अब बॉलीवुड से दूर हैं। वो काफी समय से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए नीतीश ने लिखा- "मीनाक्षी शेषाद्रि, फिल्म 'नाचे नागिन गली गली' में मेरी हीरोइन। आप कहां हैं मीनू मौसी? उम्मीद है आप परिवार के साथ सुरक्षित होंगी। आपके बारे में सोच रहा था। शूटिंग के दौरान आप मेरे साथ कितनी विनम्रता से पेश आती थीं।"

4 of 5
Nitish Bharadwaj - फोटो : twitter
तस्वीर में नीतीश और मीनाक्षी फिल्म के लुक में हैं। दोनों ने ट्रेडिनशल कपड़े पहने हुए हैं। बता दें कि 23 साल की उम्र में नीतीश भारद्वाज 'महाभारत' में कृष्ण बने थे। सीरियल से उन्हें इस कदर लोकप्रियता मिली थी कि असल जिंदगी में लोग उन्हें भगवान की तरह मानने लगे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
nitish bhardwaj - फोटो : social media
नीतीश ने अपने प्रशंसकों से जुड़े रहने के लिए हाल ही में एक साथ तीन सोशल प्लेटफॉर्म्स (इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब) पर डेब्यू किया है। हाल ही में एक वीडियो शेयर करते हुए नीतिश ने कहा था कि 'ये अजूबा है। ये आपका प्रेम है। इसके लिए मैं आभारी हूं। इसने मुझे विवश कर दिया कि अब मैं अपना ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब चैनल शुरू करूं। मैंने शुरू कर दिया है, फेसबुक पर इसकी जानकारी दे दी है।' 

अब सरोजिनी नायडू के किरदार में नजर आएंगी 'रामायण' की 'सीता', सामने आया पहला पोस्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें