फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Swades: शाहरुख खान की स्वदेश का यह गाना होटल के कमरे में हुआ था रिकॉर्ड, गायिका मधुश्री ने किया दिसचस्प खुलासा

Fri, 19 Jan 2024 09:13 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्लेबैक सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य ने बताया कि बिना किसी विशेष सूचना के उन्होंने इसे एक होटल के कमरे में शाहरुख खान, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, गीतकार जावेद अख्तर और 20-25 अन्य लोगों की मौजूदगी में गाया।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'स्वदेश' और मधुश्री - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड किंग शाहरुख खान स्टारर 'स्वदेश' उनके करियर की अमह फिल्मों में से एक है। आज भी यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद है। इस फिल्म के गाने पल पल है भारी को लेकर प्लेबैक सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य ने एक खुलासा किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान मधुश्री ने बताया कि गायक एआर रहमान ने अप्रत्याशित रूप से उनसे संपर्क किया और गाने की तत्काल रिकॉर्डिंग का अनुरोध किया। उन्होंने बताया इस गाने को होटल के एक कमरे में शूट किया गया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'स्वदेश' - फोटो : सोशल मीडिया
प्लेबैक सिंगर मधुश्री भट्टाचार्य ने बताया कि बिना किसी विशेष सूचना के उन्होंने इसे एक होटल के कमरे में शाहरुख खान, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, गीतकार जावेद अख्तर और 20-25 अन्य लोगों की मौजूदगी में गाया था। इस कठिन अनुभव को याद करते हुए मधुश्री भट्टाचार्य ने साझा किया कि एआर रहमान को गाने की रिकॉर्डिंग के लिए सहजता से कॉल करने के लिए जाना जाता है। उन्हें सूचित किया गया कि फिल्म की शूटिंग अगले दिन होगी, इसलिए गाने को तत्काल रिकॉर्ड करना पड़ेगा। 

Thursday Box Office: 'हनुमान' ने 'मेरी क्रिसमस' को चटाई धूल, महेश बाबू की 'गुंटूर कारम' ने की इतनी कमाई
विज्ञापन

3 of 5
पल पल है भारी गाना - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने बताया कि यह गाना अलका याग्निक का था, जो आमतौर पर फिल्मों के लिए सभी गाने रिकॉर्ड करती थीं। वहीं, रहमान के लिए मधुश्री हमेशा तैयार रहती थीं। तीन अलग-अलग रागों के साथ 7-8 मिनट की जटिल रचना वाले इस गाने ने एक कठिन कार्य प्रस्तुत किया। मधुश्री भट्टाचार्य ने आगे बताया कि इस गाने का गहन रिकॉर्डिंग सेशन एक होटल के कमरे में चला, जहां पर उन्होंने खुद को करीब 20-25 लोगों से घिरा हुआ पाया। उनके सामने शाहरुख खान, गीतकार जावेद अख्तर, फिल्म निर्माता आशुतोष गोवारिकर और उनकी टीम बैठी थी।

4 of 5
मधुश्री और एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया
अचानक रिकॉर्डिंग को चलते मधुश्री पर दबाव था, खासतौर पर बिपाता शब्द पर वह लड़खड़ा रही थीं, जिससे जावेद अख्तर उनसे निराश हो गए थे। इसके बाद मधुश्री की घबराहट को भांपते हुए एआर रहमान ने एक ब्रेक के लिए कहा और रणनीतिक रूप से उनकी कुर्सी घुमा दी, ताकि उन्हें लोगों की नजरों से बचाया जा सके। उनकी ये रणनीति गेम-चेंजर साबित हुई, इसके बाद उन्होंने बिना जटिल के गाने की अच्छे से रिकॉर्डिंग की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वदेश - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की फिल्म ‘स्वदेश’ 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री गायत्री जोशी नजर आई थीं। फैंस के बीच इस फिल्म का जबर्दस्त क्रेज हरहा है। इसके बावजूद भी रिलीज के तुरंत बाद ही इसे फ्लॉप बता दिया गया था।  

Sunny Leone: 'अंतर पता होना जरूरी...,' रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल पर सनी लियोनी ने दी प्रतिक्रिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें