फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टाग्राम: माधुरी दीक्षित ने लगवाया कोविड का दूसरा टीका, जैकलीन ने शेयर की बचपन की तस्वीर

Tue, 27 Apr 2021 03:29 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Insatagram

बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इसके जरिए वे तस्वीरों और वीडियोज के अलावा अपने विचार भी फैंस व दुनिया के साथ साझा करते रहते हैं। सोशल मीडिया की बात करें तो इंस्टाग्राम पर ये खासा सक्रिय हैं। यहां ये अपने ताजा अपटेड फैंस तक पहुंचाते हैं। हाल ही में बी-टाउन के कई सेलेब्स ने अपने-अपने इंस्टा अकाउंट से ताजा पोस्ट अपटेड किए हैं। धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित से लेकर रिया चक्रवर्ती और कीर्ति कुल्हारी तक ने अपने ताजा पोस्ट साझा किए हैं।

विज्ञापन

2 of 7
माधुरी दीक्षित - फोटो : Insatagram- @madhuridixitnene

बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कोविड वैक्सीन लगवाने की जानकारी साझा की। टीका लगवाते हुए उन्होंने अपनी तस्वीर शेयर की। इसपर कैप्शन में लिखा ‘ मैंने टूसरी खुराक लगवा ली। मैं सभी से आग्रह करती हूं कि जैसे ही यह आपके लिए उपलब्ध हो, टीकाकरण करवाएं।’

 

 

विज्ञापन

3 of 7
जैकलीन फर्नांडिस - फोटो : instagram

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने भी अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया और फैंस को अपने पुराने दिनों में ले गईं। उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वो अपने पिता के साथ खड़ी हैं। जैकलीन बेहद क्यूट लग रही हैं और उनकी मासूम हंसी फैंस का दिल छू गई है। जैकलीन ने अपने पिता को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा ‘हैप्पी बर्थडे डैड, मैं आपको याद करती हूं।’
 

 

4 of 7
रिया चक्रवर्ती - फोटो : Insatagram

सुशांत की मौत के बाद से मुसीबतों में घिरीं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर हनुमान चालीसा की फोटो शेयर की है। उन्होंने लिखा ‘जै जै जै हनुमान गोसाईं। कृपा करहु गुरुदेव की नाई। हमें इस तूफान से लड़ने की शक्ति दो, हमें इस दुख को झेलने की ताकत दें, हमें ठीक करने के लिए अपना आशीर्वाद दें।’ इसके साथ ही उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर स्टेटस लगाकर कहा 'चलो मंबुई! कोविड योद्धाओं की आभारी हूं जो शहर की सुरक्षा में लगे हैं। सुरक्षित रहें, दयालु रहें, एकजुटता दिखाएं, ईश्वर हम सबको अपना आशीर्वाद दें।'
 

 

विज्ञापन

5 of 7
दिशा पाटनी - फोटो : Insatagram- @dishapatani

‘बागी 2’ अभिनेत्री दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर एक डांस वीडियो साझा किया है। इसमें वो दो अलग-अलग आउटफिट्स में दिखाई दीं। काले रंग की ड्रेस में वो बेहद आकर्षक लग रही थीं तो वहीं हल्के नीले रंग का आउटफिट भी उनपर खूब फब रहा था।
 

 

विज्ञापन

6 of 7
दोस्तों संग सुहाना खान - फोटो : Insatagram- @suhanakhan2

वहीं शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने अपने दोस्तों संग इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की। इसमें वो फ्रेंड्स के साथ नजर आ रही हैं। साथ ही उन्होंने अपनी दोस्त को जन्मदिन की बधाई भी दी। बता दें कि सुहाना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। और अपनी तरह-तरह की तस्वीरें डालकर यूजर्स के बीच चर्चा में बनी रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कीर्ति कुल्हारी - फोटो : Insatagram- @iamkirtikulhari

‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज्ड डोर्स’ फेम अभिनेत्री कीर्ति कुल्हारी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें प्रकृति का आनंद लेते उनकी कुछ तस्वीरें और वीडियोज मौजूद हैं। उन्होंने लिखा ‘वो जगह जहां ट्रेक के पहले दिन हम दोपहर के भोजन के लिए रुके। नदी, खाना और सबकुछ मुझे बहुत पसंद आया। मैं पूरी तरह से खाने की पसंदीदा हूं और मुझे विश्वास है कि मैं दुनिया को जीत सकती हूं, अगर समय पर अच्छा भोजन खिलाया जाए।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें