फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhuri Dixit Family: माधुरी दीक्षित के परिवार में कौन-कौन?, जानें भाई-बहन से लेकर बच्चों तक हर किसी की डिटेल

Sun, 12 Mar 2023 01:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
माधुरी दीक्षित का परिवार - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का आज निधन हो गया। उन्होंने 91 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। इस बात की जानकारी अभिनेत्री के पारिवारिक सहयोगी रिक्कू राकेश नाथ ने दी है। बताया गया कि स्नेहलता का आज सुबह 8:30 बजे घर पर स्वाभाविक तरीके से निधन हुआ है। मां के निधन के बाद अभिनेत्री ने भी दुखद समाचार साझा किया। माधुरी ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया और इसका श्रेय हमेशा उन्होंने अपने परिवार को दिया। हालांकि, उनका परिवार लाइमलाइट से दूर रहता है, लेकिन अभिनेत्री का परिवार के प्रति झुकाव हमेशा से रहा था। अभिनेत्री इस मुकाम पर पहुंचने और प्रसिद्धि हासिल करने की वजह हमेशा से ही अपने परिवार को मानती हैं। चलिए जानते हैं माधुरी दीक्षित के परिवार के सदस्यों के बारे में...
विज्ञापन

2 of 7
माधुरी दीक्षित के पिता शंकर दीक्षित - फोटो : Social media
पिता शंकर दीक्षित
माधुरी दीक्षित के पिता का नाम शंकर दीक्षित था। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। साल 2013 में माधुरी के पिता शंकर का निधन हो गया था। माधुरी के पिता ने 91 साल की उम्र में मुंबई के जुहू आवास पर अंतिम सांस ली थी। उन्हें माधुरी से बहुत लगाव था। वह बचपन से माधुरी को डॉक्टर बनाना चाहते थे, लेकिन माधुरी बन गईं अभिनेत्री। इस कारण अभिनेत्री ने अपने पिता की मर्जी से डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ शादी की थी।
Mahesh Bhatt: महेश भट्ट ने किया सनसनीखेज खुलासा, कहा- ओशो ने दी थी बर्बाद कर देने की धमकी
विज्ञापन

3 of 7
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता - फोटो : Social media
मां स्नेहलता
माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता हर कदम पर अभिनेत्री के साथ खड़ी रही हैं और आज वह साथ टूट गया। अक्सर वह अपनी मां के साथ खास बॉन्ड साझा करती थीं। उन्होंने हर कदम पर अभिनेत्री का साथ दिया था। अपनी मां के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने एक बार खुलासा किया था कि मेरी मां मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं, जो उन्होंने मुझे सबक सिखाया, वह मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार था।
Oscars 2023: एआर रहमान ने जताई 'नाटू-नाटू' के ऑस्कर जीतने की इच्छा, बोले- यह पुरस्कार भारत को ऊपर उठाएगा

4 of 7
माधुरी दीक्षित का भाई अजीत दीक्षित - फोटो : Social media
भाई अजीत दीक्षित
अभिनेत्री के भाई का नाम अजीत दीक्षित है। अभिनेत्री अपने भाई अजीत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं और कई बार इंटरव्यू में उनके बारे में बात भी करती हैं। उन्होंने भाई दूज के मौके पर एक बार अजीत के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह बहुत प्यारे लग रहे थे। इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने खुलासा किया था कि उनके पति श्रीराम नेने से पहली मुलाकात उनके भाई अजीत ने ही करवाई थी। उनके भाई ने पूरे परिवार को चुपके से बुला लिया था और इसके बाद माधुरी से उनकी पसंद के बारे में पूछा था।
Lock Upp 2: इस फेमस स्टार को 'लॉकअप 2' का हिस्सा बनाना चाहते हैं मेकर्स, कोई भी कीमत चुकाने के लिए हैं तैयार
विज्ञापन

5 of 7
माधुरी की दोनों बहन भारती और रूपा - फोटो : Social media
बहन रूपा और भारती
माधुरी दीक्षित अभिनेत्री के साथ साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। माधुरी की दोनों बहन भारती और रूपा भी उनकी तरह ही एक ट्रेंड कथक डांसर हैं। माधुरी की बहन लाइमलाइट से दूर रहती हैं, लेकिन उन्होंने अपनी बहन माधुरी को आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रोत्साहित किया है। माधुरी की दोनों बहनें सेटल हो चुकी हैं। उनके बारे में अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है। माधुरी ने एक बार अपनी दोनों बहनों के साथ पुरानी तस्वीर साझा की थी, जिसमें वह अपनी बहनों के साथ स्कूल में स्टेज परफॉर्म करती हुई नजर आ रही थीं।
Shyam Benegal Health: श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों को बेटी पिया ने किया खारिज, बोलीं- वह ठीक हैं
विज्ञापन

6 of 7
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : सोशल मीडिया
पति श्रीराम नेने
माधुरी ने साल 1999 में लॉस एंजिल्स कैलीफोर्निया के हार्ट सर्जन श्रीराम माधव नेने के साथ शादी रचाई थी। उन्होंने श्रीराम के साथ अरेंज मैरिज की थी। आज वह दोनों खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे हैं और श्रीराम, माधुरी को हमेशा प्रोत्साहित करते नजर आते हैं। माधुरी, श्रीराम के साथ अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं।
Kapil sharma: जब डिप्रेशन में चले गए कपिल शर्मा, बोले- आते थे खुद को खत्म करने के ख्याल, बताया कैसे इससे उबरे
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चों संग माधुरी दीक्षित श्रीराम नेने - फोटो : Social media
बेटे एरिन और रियान
माधुरी दीक्षित के दो बेटे एरिन और रियान हैं। बड़े बेटे एरिन और छोटे बेटे रियान दोनों ही लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। माधुरी अपने बच्चों की परवरिश पर खास ध्यान देती हैं। अपनी जिंदगी में व्यस्त होने के बावजूद वह बच्चों के लिए समय निकाल लेती हैं और उनके साथ समय बिताती नजर आती हैं। माधुरी ने खुलासा किया था कि उनके दोनों बेटे पैपराजी को देखकर कार में छुप जाते हैं। उन्हें कैमरे का सामना करना पसंद नहीं है। दोनों बेटों का जन्म विदेश में हुआ है, लेकिन वह भारतीय संस्कृति से जुड़े हुए हैं। माधुरी के दोनों बच्चे अपनी मां की तरह ही भारतीय संगीत के करीब हैं।
Bholaa: अजय देवगन ने अपनाया फिल्म प्रमोशन का अनूठा तरीका! मुंबई से निकाली 'भोला यात्रा'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें