फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधुरी दीक्षित की छोटे परदे पर वापसी का काउंटडाउन शुरू, शशांक खेतान और तुषार कालिया होंगे साथी जज

Tue, 14 May 2019 12:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Madhuri Dixit, Tushar Kalia, Shashank Khaitan - फोटो : social media
विज्ञापन
कभी हिंदी सिनेमा में धक धक गर्ल के नाम से मशहूर हुईं माधुरी दीक्षित जल्द ही टेलीविजन पर वापसी करने वाली हैं। माधुरी की ये वापसी एक मशहूर डांस रियलिटी शो में होने वाली है। उनकी हालिया रिलीज कलंक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन


राजश्री प्रोडक्शन की टीवी सीरीज पेईंग गेस्ट से माधुरी ने 1985 में टेलीविजन पर पहली बार डेब्यू किया था। इसके बाद साल 2002 में माधुरी ने सोनी चैनल का वैवाहिक शो कहीं ना कहीं कोई है होस्ट किया और फिर वह लगातार सात साल डांस रिएल्टी शो झलक दिखला जा की जज रहीं। 

तीन साल पहले माधुरी सो यू थिंक यू कैन डांस की जूरी बनीं और पिछले साल वह दिखीं थी डांस रिएल्टी शो डांस दीवाने की जज के तौर पर। ये शो तीन पीढ़ियों के प्रतिभागियों को एक साथ अपने नृत्य कौशल के प्रदर्शन का मौका देता है।
विज्ञापन


डांस दीवाने से जुड़े चैनल के सूत्रों के मुताबिक इस शो का अगला सीजन जल्द शुरू होने वाला है और माधुरी दीक्षित इसमें बतौर जज फिर से वापसी करने वाली हैं।

पता चला है कि डांस दीवाने के इस सीजन में माधुरी दीक्षित के साथ फिल्म निर्देशक शशांक खेतान और कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी जज के तौर पर होंगे। इस शो का ट्रेलर भी माधुरी के साथ शूट कर लिया गया है और इसकी कोरियोग्राफी भी तुषार ने ही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें