फैशन की दुनिया की चमक-दमक के पीछे छुपी काली सच्चाई को दिखाती 2008 में आई प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'फैशन' आपको याद ही होगी। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा। यही नहीं फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला।