फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका पर नहीं चली मधुर भंडारकर की धौंस, गेट के बाहर करते रहे घंटो इंतजार

Wed, 22 Aug 2018 11:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा और मधुर भंडारकर
फैशन की दुनिया की चमक-दमक के पीछे छुपी काली सच्चाई को दिखाती 2008 में आई प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म 'फैशन' आपको याद ही होगी। फिल्म ने ना सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की, बल्कि क्रिटिक्स ने भी इसे खूब सराहा। यही नहीं फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत को बेस्ट एक्ट्रेस और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला। 
 
विज्ञापन

2 of 5
fashion
फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद निर्देशक मधुर भंडारकर की भी चौतरफा तारीफ हुई। मधुर भी हर प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रियंका की तारीफ करते नहीं थकते थे। इसके बाद दोनों ने साथ में एक और फिल्म करने का फैसला लिया जिसे प्रियंका ने प्रोडयूस करने के लिए हामी भी भर दी। 'फैशन' की सफलता के बाद हर बड़ा सितारा मधुर के साथ फिल्म करने को बेकरार था। मधुर भंडारकर ये तारीफ पचा नहीं पाए और प्रियंका को किनारे करते हुए वह बड़े सितारों को तवज्जो देने लगे।

 
विज्ञापन

3 of 5
Kareena Kapoor
फिर करीना के साथ आई उनकी फिल्म हीरोइन। मधुर को लगा कि 'फैशन' की तरह ये फिल्म भी लोगों को पसंद आएगी और वह डायरेक्टर से लीजेंड्री डायरेक्टर बन जाएगें। मगर हकीकत में सब कुछ उल्टा हुआ, फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई। इसके बाद उनकी फिल्में जेल, दिल तो बच्चा है जी, कैलेंडर गर्ल्स और इंदु सरकार सब लाइन से फ्लॉप रहीं। मधुर भंडारकर बीजेपी के दिवगंत नेता प्रमोद महाजन के बेहद करीबी रहे हैं और दोनों के तमाम शौक भी एक जैसे ही रहे। इसी कनेक्शन के नाते मधुर को आज भी लगता है कि बीजेपी सरकार में उनकी अच्छी पहुंच है और कोई भी कलाकार उनके साथ काम करने को तैयार हो जाएगा।

 

4 of 5
priynaka and kareena
लेकिन समय का चक्र घूम चुका है। कभी प्रियंका को साइड लाइन करने वाले मधुर ये नहीं जानते कि हिंदी सिनेमा के तमाम सितारे इन दिनों सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक पहुंच रखते हैं। ये बात मधुर को अब समझ आई है प्रियंका चोपड़ा से मिलने की कोशिशें करते हुए। प्रियंका आज तक 'फैशन' के बाद अपने साथ हुए बर्ताव को नहीं भूली हैं। अब मधुर बार-बार प्रियंका को मैसेज कर रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
madhur bhandarkar
सूत्रों के मुताबिक प्रियंका ने मधुर को दो बार मिलने का वक्त भी दिया और जब मधुर उनके दरवाजे तक पहुंचे तो उन्हें ये कहकर बैरंग लौटा दिया कि मैडम अभी बिजी हैं। मधुर ने प्रियंका के गेट पर घंटों अपनी कार में बैठकर इंतजार भी किया लेकिन प्रियंका ने अब उनके संदेशों का जवाब देना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें