मधुर भंडारकर, प्रियंका चोपड़ा, कंगना रणौत
- फोटो : twitter: @imbhandarkar
फिल्म फैशन में प्रियंका चोपड़ा और कंगना रणौत के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी। इस फिल्म में कंगना रणौत का किरदार सुपरमॉडल रह चुकीं गीतांजलि नागपाल से प्रेरित था। गीतांजलि नागपाल भारत की वह सुपरमॉडल थीं जिन्होंने फैशन की दुनिया में काफी नाम कमाया था, लेकिन उनकी जिंदगी में एक समय ऐसा आया जब वह मानसिक बीमारी का शिकार हो गई थीं और उन्हें दिल्ली की सड़कों पर बुरी हालत में देखा गया था।