फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हीरो को प्रपोज करने के लिए इस हद तक चली गईं थीं मधुबाला, अब दिखेंगी मैडम तुसाद में

Tue, 25 Jul 2017 04:55 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 11
मधुबाला
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत हीरोइनों में से एक रहीं एक्ट्रेस मधुबाला की जल्द ही सभी से मुलाकात होगी। दरअसल जल्द ही उनका मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में लगाया जाएगा। इस तरह मधुबाला पहली बीते जमाने की पहली ऐसी हीरोइन होंगी जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा।
विज्ञापन

2 of 11
मधुबाला
चलिए इस मौके पर मधुबाला को याद करते हैं और उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं। पहला किस्सा तब का है जब वो एक्टर प्रेमनाथ के साथ एक फिल्म में काम कर रहीं थीं।
विज्ञापन

3 of 11
मधुबाला
हिंदी सिनेमा की सबसे खूबसूरत मानी जाने वाली हीरोइन मधुबाला के बारे में ये किस्सा काफी मशहूर था कि वो अपनी हर फिल्म के डायरेक्टर और हीरो को प्रपोज कर देतीं थीं। कहा जाता है कि अपनी हर फिल्म के निर्देशक और हीरो को देखते ही मधुबाला को प्यार हो जाता था और उसे प्रपोज करने के लिए वो एक गुलाब का फूल और लव लेटर देतीं थीं।

4 of 11
मधुबाला - फोटो : Getty Images
इसी चक्कर में एक बार मधुबाला ने एक्टर प्रेमनाथ का प्रपोज कर दिया था और फिर जो ड्रामा हुआ उसका आप अंदाजा भी नहीं लगा सकते। बात 1951 की है। मधुबाला और प्रेमनाथ फिल्म 'बादल' में साथ काम कर रहे थे। ये प्रेमनाथ वही हैं जो अक्सर फिल्मों में विलेन के किरदार में ही नजर आते।
विज्ञापन

5 of 11
मधुबाला - फोटो : thebetterindia.com
शूटिंग का पहला दिन था..अब ना जाने मधुबाला को क्या सूझी...वो दनदनाते हुए सेट पर आईं और आते ही प्रेमनाथ के मेक-अप रूम में घुस गईं। मधुबाला ने हाथ में एक गुलाब का फूल और एक लव लेटर पकड़ा हुआ था और उसे उन्होंने प्रेमनाथ को थमा दिया।

प्रेमनाथ सकपका गए..उन्हें कुछ समझ नहीं आया कि आखिर हो क्या रहा है ? खैर, प्रेमनाथ ने वो लेटर खोलकर पढा। उसमें लिखा था, 'अगर आप मुझसे प्यार करते हैं तो प्लीज ये गुलाब का फूल स्वीकार कर लें वरना ये मुझे वापस कर दें।'
विज्ञापन

6 of 11
मधुबाला - फोटो : self
लेटर पढ़ते ही प्रेमनाथ के होश उड़ गए। उन्हें यकीन ही नहीं हुआ कि दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला उन्हें प्रपोज कर रही है। बस फिर क्या था...प्रेमनाथ ने भी बिना देरी किए मधुबाला के ऑफर को स्वीकार कर लिया और कहा, 'हां मुझे कबूल है, मुझे कबूल है।'

इतना कहकर प्रेमनाथ ने वो गुलाब का फूल अपने कोट में लगा लिया। यहीं से प्रेमनाथ और मधुबाला का अफेयर शुरू हो गया...लेकिन ना जाने क्या हुआ कि मधुबाला ने खुद को प्रेमनाथ से दूर करना शुरू कर दिया और धीरे-धीरे उनसे अपना रिश्ता पूरी तरह खत्म कर लिया।
विज्ञापन

7 of 11
मधुबाला
दूसरा किस्सा है फिल्म 'मुगल-ए-आजम' का। उन दिनों निर्देशक के आसिफ फिल्म 'मुगल-ए-आजम' बना रहे थे। इस फिल्म में दिलीप कुमार और मधुबाला लीड रोल में थे। फिल्म का एक सीन था जिसमें दिलीप कुमार को मधुबाला को जोर से थप्पड़ मारना था। निर्देशक के आसिफ ने ये सीन मधुबाला और दिलीप कुमार दोनों को अच्छे से समझा दिया था लेकिन दिलीप इस सीन के लिए तैयार नहीं थे।

8 of 11
मधुबाला
मधुबाला और दिलीप कुमार का उन दिनों ब्रेक-अप हुआ था ....दोनों के बीच बातचीत तक बंद थी लेकिन फिल्म के चलते दोनों साथ में शूट कर रहे थे। सब कुछ आराम से हो रहा था, लेकिन निर्देशक की इस एक डिमांड ने दिलीप कुमार के होश उड़ा दिए थे। जिस लड़की से दिलीप कुमार बेइंतेहा मोहब्बत करते थे भला उसे वो थप्पड़ कैसे मार सकते थे, वो भी इतना जोर से कि उसकी गूंज तक सुनाई दे।

9 of 11
'मुगल-ए-आजम' में दिलीप कुमार और मधुूबाला
खुद मधुबाला के दिल में भी इस बात को लेकर खूब उथल-पुथल चल रही थी...मन ही मन ही वो डरी हुईं थीं कि कहीं दिलीप कुमार अपना गुस्सा निकालने के चक्कर में जोर से थप्पड़ तो नहीं मार देंगे। इन्हीं सवालों के बीच डरी-सहमी वो दिलीप कुमार के सामने जाकर खड़ी हो गईं।

10 of 11
'मुगल-ए-आजम' में दिलीप कुमार और मधुूबाला
शूट शुरु हुआ और दिलीप कुमार के हाथ-पैर फूल गए, लेकिन ये क्या दिलीप कुमार मधुबाला को थप्पड़ मार ही नहीं पा रहे थे। वो मधुबाला को इतनी धीरे-धीरे थप्पड़ मार रहे थे कि निर्देशक के आसिफ हैरान रह गए। कई बार समझाने और कई रीटेक देने के बाद भी जब दिलीप कुमार सही से मधुबाला को थप्पड़ नहीं मार पाए तो के आसिफ को गुस्सा आ गया और उन्होंने जाकर मधुबाला को जोरदार तमाचा जड़ दिया।
विज्ञापन

11 of 11
'मुगल-ए-आजम' में दिलीप कुमार और मधुूबाला
के आसिफ के इस रूप को देख सभी शॉक्ड रह गए। दिलीप कुमार को कुछ समझ नहीं आया और वहीं मधुबाला का हाल देखने लायक था। थप्पड़ों के बाद उनकी जो हालत हुई उससे सभी का दिल पसीज गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें