फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50-60 के दशक की इन अभिनेत्रियों की खूबसूरती है बेमिसाल, आज भी लोगों के दिलों पर करती हैं राज

Sun, 25 Apr 2021 05:51 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक खूबसूरत अभिनेत्रियां रही हैं और उनके लाखों दीवाने भी हुए हैं। लोगों में इन खूबसूरत हसीनाओं के लिए दीवानगी कुछ ऐसी रहती थी कि लोग एक झलक पाने के लिए किसी भी हद से गुजरने को तैयार रहते थे। आज हम कुछ ऐसी ही पुराने जमाने की शानदार एक्ट्रेसेस के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने अपनी अभिनय कला न केवल लोगों का दिल जीता बल्कि हिंदी सिनेमा को मजबूती भी दी। 
विज्ञापन

2 of 6
मधुबाला
वैलेंटाइन डे के दिन जन्मीं मधुबाला हिंदी सिनेमा की बेहद खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थी। मधुबाला का चेहरा जितना प्यारा था उतना ही प्यारा उनका दिल भी था। मधुबाला के लिए कहा जाता है कि वो इतनी मासूम थीं कि उनका दिल हर किसी पर आ जाता था। ‘बसंत’ मधुबाला के करियर की पहली फिल्म थी। इस फिल्म के बाद रणजीत स्टूडियो की कुछ फिल्मों में अभिनय और गाने गाकर मुमताज (मधुबाला) ने अपना फिल्मी सफर आगे बढ़ाया था। देविका रानी ‘बसंत’ में उनके अभिनय से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने ही उनका नाम मुमताज से बदल कर 'मधुबाला' रख दिया। वर्ष 1960 में मधुबाला ने एक्टर किशोर कुमार से शादी कर ली थी। मधुबाला ने अपने फिल्मी करियर में लगभग 70 फिल्मों में काम किया था मगर उनकी सिर्फ 15 फिल्में ही हिट हुई थीं। वर्ष 1969 में महज 36 वर्ष की उम्र में मधुबाला का दिल की बीमारी के चलते निधन हो गया था। 




 
विज्ञापन

3 of 6
साधना - फोटो : Social media
'झुमका गिरा रे, बरेली के बाजार में' ये गाना और इस गाने को हिट करने वाली अभिनेत्री साधना आपको खूब याद होंगी। साधना ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी थी और उनके चाहने वालों की कोई गिनती नहीं थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 1960 में फिल्म 'लव इन शिमला' से की थी। साधना की पहली ही फिल्म हिट हो गई थी और वो रातों रात स्टार बन गई थीं। वर्ष 1966 में साधना ने फिल्म डायरेक्टर राम कृष्ण नय्यर से लव मैरिज की थी।अपने एक्टिंग करियर में साधना ने लगभग 30 फिल्मों में काम किया और वर्ष 1974 में हिंदी सिनेमा को अलविदा कह दिया था । 

 

4 of 6
आशा पारेख
आशा पारेख आज भी अक्सर सुर्खियों में छा जाती हैं। आशा पारेख अपने जमाने के बेहतरीन अदाकार में से एक थीं और उनकी खूबसूरती के चर्चे चारों ओर रहते थे। साल 1994 से लेकर 2001 तक आशा सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन की अध्यक्ष और केंद्रीय के सेंसर बोर्ड की पहली महिला चेयरपर्सन भी रहीं हैं। आशा ने शादी नहीं की है। शादी को लेकर उन्होंने कहा कि 'यदि शादी हो गयी होती तो आज जितने भी काम कर पाई हूं शादी के बाद उससे आधे भी नहीं हो पाते।' आशा पारेख की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने आसमान, बाप-बेटी, दिल देके देखो, जब प्यार किसी से होता है, मेरे सनम, तीसरी मंजिल, आए दिन बहार के और आया सावन झूम के जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।
 
विज्ञापन

5 of 6
वहीदा रहमान
वहीदा रहमान
फिल्मी दुनिया में अपनी एक्टिंग का लोह मनवा चुकीं अभिनेत्री वहीदा रहमान अपने वक्त की ना सिर्फ खूबसूरत अदाकारा रही हैं। बल्कि उन्हें अच्छी डांसर के तौर पर भी जाना जाता था। उन्होंने सुपरस्टार देवानंद के साथ फिल्म 'गाइड' में काम किया था। इसके बाद उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीता, जिसमें प्यासा, सीआईडी, सोहलवा साल, कागज के फूल, साहेब बीवी और गुलाम, पत्थर के सनम, राम और श्याम और नमक हलाल जैसी कई फिल्में शामिल हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मीना कुमारी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
जब खूबसूरत एक्ट्रेसेस का जिक्र होता है तो मीना कुमारी का नाम हमेशा लिया जाता है। मीना कुमारी का असली नाम महजबीन बानो था। मीना के जन्म के बाद उनके पिता उन्हें यतीमखाने की सीढ़ियों पर छोड़ आए थे, मगर मन नहीं माना तो वह उन्हें वापिस भी ले आए। मात्र 7 वर्ष की उम्र में ही मीना ने फिल्मों मे काम शुरू कर दिया था। मीना कुमारी की शादी मशहूर स्क्रीनराइटर कमाल अमरोही से हुई थी। उनके प्यार में दीवानी मीना कुमारी ने अपना सबकुछ कमाल के नाम कर दिया था, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक चला नहीं और बाद में उनका तलाक हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें