मधुबाला
'यह हमारा भावनात्मक और कानूनी अधिकार है'
हाल ही में अभिनेत्री की बहन मधुर ब्रिज भूषण ने उन प्रोड्यूसर्स को आगाह किया है, जो बिना किसी इजाजत के दिग्गज अभिनेत्री पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। मधुर ब्रिज भूषण ने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि बिना परिवार की अनुमति लिए जो भी मधुबाला की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी में है, वह कानूनी कार्यवाही के लिए तैयार रहे। एक्ट्रेस की बहन का कहना है कि मधुबाला पर कोई भी फिल्म उनके परिवार का भावनात्मक और कानूनी अधिकार है।