फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weird Habits: हर 15 मिनट में पैर धोने से दिन में सात बार ब्रश करने तक, इन अजीब आदतों के शिकार हैं ये सितारे

Wed, 03 Aug 2022 07:05 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार


 
विज्ञापन
1 of 10
अमिताभ बच्चन, सनी लियोनी, आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के सितारे अक्सर ही अपनी फिल्मों और निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। वहीं, फैंस भी अपने पसंदीदा सितारे के बारे में हर छोटी से छोटी बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। लेकिन कई बार सितारों की कुछ ऐसी आदतें भी होती हैं, जो बेहद अजीब होती हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे ही बॉलीवुड के सितारों की अजीबोगरीब आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
विज्ञापन

2 of 10
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन को दो घड़ी पहनने की आदत है। वह ऐसा तब जरूर करते हैं, जब अभिषेक या ऐश्वर्या विदेशी यात्रा पर होते हैं। ऐसा करके वह दोनों देशों के टाइम जोन को मैच करते हैं।
विज्ञापन

3 of 10
करीना कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करीना कपूर
करीना कपूर को अजीब सी आदत है, जो अक्सर ही लोगों में देखने को मिल जाती है। दरअसल, करीना को अपने नाखून चबाने की आदत है और कई बार उन्हें इवेंट्स के दौरान भी ऐसे करते हुए देखा गया है।

4 of 10
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान खान
सलमान खान इस आदत के बारे में शायद कम ही लोग जानते होंगे। सलमान खान को साबुन इकट्ठा करने की आदत है। वह अलग-अलग तरह के साबुन को कलेक्ट करते हैं, जिनमें हर्बल, एरोमेटिक और डिजाइनर भी शामिल होते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
सनी लियोनी - फोटो : Instagram
सनी लियोनी
बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी की आदत के बारे में जानकार आप हैरत में जरूर पड़ जाएंगे। दरअसल, सनी लियोनी अपने पैर का साफ सुथरा रखने के लिए हर 15 मिनट में धोती हैं।
विज्ञापन

6 of 10
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान को रोजाना नहाना पसंद नहीं है। आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव ने एक बार बताया था कि आमिर को साफ सफाई नहीं पसंद और वह रोजाना नहाते भी नहीं हैं।
विज्ञापन

7 of 10
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा को साफ सफाई कुछ ज्यादा ही पसंद है। खासकर उन्हें अपना बाथरूम एकदम साफ-सुथरा चाहिए। ऐसे में वह अपना बाथरूम खुद साफ करती रहती हैं। बाथरूम साफ करना उनके पसंदीदा कामों में से एक है।

8 of 10
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को नए जूते और जींस का काफी शौक है। इसके अलावा वह पूरे दिन भर में अपने जूते उतारना पसंद नहीं करते हैं। वह पूरे दिन में बस एक बार ही अपने जूते उतारते हैं।

9 of 10
आयुष्मान खुराना - फोटो : सोशल मीडिया
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी ओरल हाइजीन का बहुत ख्याल रखते हैं। ऐसे में वह दिन में 7 से 8 बार ब्रश जरूर करते हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया
सैफ अली खान
सैफ अली खान को वॉशरूम में किताबें पढ़ने का शौक है। इसलिए उन्होंने अपने बाथरूम में एक लाइब्रेरी बनवा रखी है और फोन एक्सटेंशन भी लगवा रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें