फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माधवन ने शुरू की अगली वेब सीरीज की शूटिंग, रतन टाटा की बायोपिक में लीड रोल की खबर से इनकार

Mon, 14 Dec 2020 12:02 PM IST
Tanuja Yadav अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
ओटीटी की कहानियों के लिए काम कर रहे इकलौते पैन इंडियन स्टार आर माधवन ने नेटफ्लिक्स की एक और वेब सीरीज के लिए हां कर दी है। सूत्र बताते हैं कि सीरीज की शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बीच माधवन ने उस खबर से साफ इंकार कर दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि वह जल्द ही रतन टाटा पर बनने जा रही फिल्म में उनका रोल करते नजर आएंगे।
विज्ञापन

2 of 5
आर माधवन - फोटो : instagram/actormaddy
देश में ओटीटी की शुरूआत होते ही जिन पहली देसी वेब सीरीज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा, उनमें माधवन की वेब सीरीज ‘ब्रीद’ पहले नंबर पर रही है। ये सीरीज उन चुनिंदा हिंदी वेब सीरीज में भी शुमार है, जिन्हें दुनिया में सबसे ज्यादा बार देखा गया। माधवन को लॉकडाउन के दौरान तमाम फिल्मों में स्पेशल अपीयरेंस और कैमियो किरदार भी ऑफर हुए लेकिन सूत्र बताते हं कि उन्होंने कोई भी स्पेशल अपीयरेंस करने से साफ मना कर दिया है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर ये भी तैरी कि आर माधवन एक और बायोपिक बनाने वाले हैं जिसमें वह देश के जाने-माने व्यापारी रतन टाटा बने हुए नजर आएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर बहुत साझा की जा रही है जिसमें रतन टाटा की बायोग्राफी पर आर माधवन की तस्वीर दिख रही है। इस तस्वीर को देखकर लोगों ने अंदाजा लगाया कि आर माधवन जरूर रतन टाटा की बायोपिक बनाने जा रहे हैं! यह सवाल उनसे सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने पूछा भी। और, इन सवालों के जवाब देते हुए आर माधवन ने साफ कर दिया कि वह रतन टाटा की बायोपिक नहीं कर रहे हैं। माधवन से सोशल मीडिया पर पूछा गया, 'आर माधवन, क्या यह सही है कि आप रतन टाटा की बायोपिक में मुख्य भूमिका निभाने जा रहे हैं? अगर ऐसा होता है तो यह बहुत से लोगों के लिए प्रेरणा देने वाला होगा।' इस सवाल का जवाब देते हुए माधवन ने लिखा, 'दुर्भाग्य से यह खबर बिल्कुल सच नहीं है। यह तो सिर्फ मेरे कुछ प्रशंसकों की तमन्ना है जिससे उन्होंने यह पोस्टर बना दिया। हकीकत तो यह है कि न तो कोई ऐसा प्रोजेक्ट प्रस्तावित है और न ही इसको लेकर कोई बातचीत चल रही है।'

4 of 5
नंबी नारायणन पर बन रही फिल्म में उनका रोल निभा रहे हैं आर माधवन - फोटो : Twitter @actormaddy
आर माधवन के इस जवाब के बाद उनके प्रशंसकों की तरफ से उन्हें रतन टाटा के रूप में देखे जाने की ख्वाहिश खत्म हो गई है। रतन टाटा की तो नहीं लेकिन आर माधवन एक बायोपिक पर जरूर काम कर रहे हैं। यह बायोपिक है इसरो के जाने-माने वैज्ञानिक नंबी नारायणन की। माधवन इस बायोपिक में खुद नंबी नारायणन का किरदार निभा रहे हैं और इसका शीर्षक है 'रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट'। इस बायोपिक की खास बात यह है कि आर माधवन इसके साथ निर्देशन की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं। नंबी नारायणन की यह कहानी उनके समग्र जीवन के संघर्ष और सफलता को दर्शाएगी। नंबी नारायणन पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी इसरो में काम करते हुए जासूसी का आरोप लगा था। हालांकि, बाद में उन्हें सभी इल्जामों से बाइज्जत बरी भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जानकारी ये भी मिली है कि दक्षिण भारत में बंजर भूमि पर नारियल उगाने के सफल प्रयोग की जानकारी दुनिया को देने के बाद माधवन फिर उत्तर में है। देश की राजधानी दिल्ली में उनकी एक नई वेब सीरीज की शूटिंग होने की खबरें हैं। बताया जाता है कि यह वेबसीरीज वह नेटफ्लिक्स के लिए कर रहे हैं हालांकि माधवन या नेटफ्लिक्स की तरफ से अभी इसकी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें