फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fire Break: सेट पर आग के बाद बढ़ीं लव रंजन की मुश्किलें, FIR और 50 लाख के मुआवजे की मांग

Sun, 31 Jul 2022 12:41 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते दिन शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी स्थित चित्रकूट मैदान में आग लग गई थी। मैदान में लगी इस आग की वजह से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की अनाम फिल्म का सेट भी जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिन शुक्रवार को मुंबई के अंधेरी स्थित चित्रकूट मैदान में आग लग गई थी। मैदान में लगी इस आग की वजह से रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर लव रंजन की अनाम फिल्म का सेट भी जलकर खाक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान हादसे में एक फायर फाइटर की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य लोग घायल हो गए हैं। आग की दुर्घटना में घायल हो गए फायर फाइटर को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अब इस पूरे हादसे पर वेस्टर्न इंडिया फिल्म एंड वॉकी टॉकी अटेंडेंट, फायर फाइटर एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर की है।

विज्ञापन

2 of 4
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में एसोसिएशन ने नाराजगी जाहिर करते हुए कुछ मांगे भी रखी है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो एसोसिएशन ने इस घटना के लिए जिम्मेदार चित्रकूट स्टूडियो के मालिक एवं फिल्म निर्माता लव रंजन के खिलाफ कानून की धारा 304 के तहत एफआईआर दर्ज करने और आग में जलकर मरने वाले फायर फाइटर के परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। एसोसिएशन ने मुआवजे के तौर पर मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये और परिवार के एक व्यक्ति को आजीवन 15 हजार महीना देने की मांग की है।
विज्ञापन

3 of 4
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में यूनियन सोमवार यानी 1 अगस्त को कामगार भवन बांद्रा में एक लिखित शिकायत भी दर्ज करने वाली है। साथ ही एसोसिएशन ने मृतक को इंसाफ दिलाने के लिए सभी फायर फाइटर से एक साथ आने की भी अपील की है। गौरतलब है कि बीते दिन मुंबई के अंधेरी पश्चिम के चित्रकूट स्टूडियो में बने दो फिल्मों के सेट पर आग लग गई थी। मैदान पर बने यह दोनों सेट राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म और लव रंजन की अनाम फिल्म के थे।

विज्ञापन

4 of 4
फिल्म स्टूडियो के सेट पर आग - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अभी तक आग लगने की सही वजह सामने नहीं आ पाई है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि पंडाल में रखे लकड़ी की प्रॉम्प की वजह से आग लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सेट पर प्री लाइटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान वहां आग लग गई। हादसे के वक्त रणबीर और श्रद्धा कपूर सेट पर मौजूद नहीं थे। लेकिन खबरों के मुताबिक दोनों कलाकार अगले हफ्ते से यहां शूटिंग करने वाले थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें