फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दुबई में अपना जन्मदिन मनाने पहुंचीं कियारा, वायरल हो रहीं तस्वीरें

Sun, 31 Jul 2022 12:07 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नेट वर्थ - फोटो : instagram
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बी टाउन के मोस्ट लव्ड कपल्स में से एक से हैं, लेकिन दोनों अपनी रिलेशनशिप पर खुलकर कुछ भी कहने से बचते हैं। दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जाता है। वहीं अब सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर ये कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों कियारा का जन्मदिन मनाने के लिए दुबई पहुंचे हुए हैं। दरअसल कियारा आडवाणी का 31 जुलाई को जन्मदिन है।
विज्ञापन

2 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर वायरल होती इन तस्वीरों में सिद्धार्थ और कियारा के साथ अलग-अलग फोटो है, लेकिन फैन एक ही है। कियारा ब्लैक कलर की ड्रेस और खुले बालों में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने लुक को गोल्डन हुप्स के साथ कंप्लीट किया है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ब्लू डेनिम शर्ट में नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 4
सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में 'कॉफी विड करण 7' के चौथे एपिसोड में अनन्या पांडे से करण जौहर ने रैपिड फायर राउंड के दौरान कई सारे सवाल किए थे। इसी दौरान उन्होंने सेलिब्रिटीज के रिलेशनशिर स्टेटस को लेकर कमेंट करने को कहा तो अनन्या ने कियारा के लिए कहा था कि उनकी रातां बहुत लम्बियां है। इसके आगे करण ने कहा था 'वेक अप सिड'। ऐसे में दोनों की रिलेशनशिप का हिंट फैंस को मिल गया था।
विज्ञापन

4 of 4
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
कियारा आडवाणी के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी दो फिल्में रिलीज हुई थीं। 'भूल भुलैया 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था, तो 'जुग जुग जियो' ने ठीक ठाक प्रदर्शन किया था। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही 'मिशन मजनू', 'थैंक गॉड' और 'योद्धा' में नजर आने वाले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें