फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loveyapa BO Collection Day 2: 'लवयापा' को नहीं मिला दर्शकों का साथ, दूसरे दिन हुई महज इतनी कमाई

Sat, 08 Feb 2025 09:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Loveyapa Movie Box Office Collection Day 2:  'लवयापा' को दर्शकों का साथ मिलता नहीं दिख रहा है। फिल्म ने दो दिनों में बेहद कम कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉक्स ऑफिस पर इस शुक्रवार (7 फरवरी) को 'लवयापा' की टक्कर 'बैडएस रवि कुमार' से थी। हालांकि, कलेक्शन की जंग में हिमेश रेशमिया जीत हासिल करते नजर आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि शनिवार को 'लवयापा' ने कितनी कमाई की।
Pakistani Drama: सास-बहू धारावाहिकों के बजाए, इन पाकिस्तानी ड्रामा के दीवाने हो रहे भारतीय
विज्ञापन

2 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिर नहीं चला अद्वैत का जादू
फिल्म 'लवयापा' में आमिर खान के बेटे जुनैद खान और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर हैं। इस फिल्म का निर्देशन 'लाल सिंह चड्ढा' और 'सीक्रेट सुपरस्टार' बना चुके निर्देशक अद्वैत चंदन ने किया है। उनके निर्देशन में बनी इस तीसरी फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत बेहद धीमी रही है। 
Anupam Kher: इस फिल्म ने अनुपम खेर को दिलाया था पहला राष्ट्रीय पुरस्कार, आज 36 साल हुए पूरे
विज्ञापन

3 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन फिल्म की खराब शुरुआत
'लवयापा' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब शुरुआत की। लव टुडे की रीमेक इस फिल्म ने शुक्रवार को उम्मीद से काफी कम कलेक्शन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 50 करोड़ के आस-पास का है। इस हिसाब से फिल्म पहले दिन अपनी लागत की 2.3  प्रतिशत ही कमाई कर सकी।

4 of 5
लवायापा - फोटो : अमर उजाला
अब तक हुई इतनी कमाई
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर एक करोड़ 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म ने महज 64 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म का कुल कारोबार अब एक करोड़ 79 लाख रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'लवयापा' - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ये कलाकार भी हैं फिल्म में मौजूद
'लवायापा' के स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में जुनैद और खुशी के अलावा आशुतोष राणा, ग्रुशा कपूर, तान्विका पार्लिकर और कीकू शारदा जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। जुनैद खान और खुशी कपूर के करियर की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले जुनैद 'महाराज' में नजर आए थे। वहीं, खुशी ने 'द आर्चीज' से इंडस्ट्री में अपने कदम रखे थे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें