फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Priyanka Chopra: बारातियों के डांस से लेकर सात फेरे तक, प्रियंका ने साझा किए भाई की शादी के खूबसूरत पल

Sat, 08 Feb 2025 07:15 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी के खास पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। इनमें बारातियों का डांस, जयमाल से लेकर सात फेरे तक के खूबसूरत पल शामिल हैं।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ-नीलम की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा हाल के समय में अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी को लेकर काफी ज्यादा व्यस्त थीं। शुक्रवार को सिद्धार्थ ने नीलम उपाध्याय संग सात फेरे लिए। इस मौके पर प्रियंका के पति निक जोनस भी भारत आए थे। उन्होंने भी भारतीय शादी के रिवाजों का भरपूर आनंद लिया। प्रियंका ने 8 फरवरी को अपनी भाई की शादी के कुछ खास और खूबसूरत पलों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए।
Actors OTT Fees: ये अभिनेता ओटीटी से वसूलते हैं मोटी रकम, बड़े पर्दे के कालाकार यहां भी अव्वल
विज्ञापन

2 of 5
सिद्धार्थ-नीलम की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रि
प्रियंका ने दिखाई जयमाला की झलक
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शनिवार को अपने भाई सिद्धार्थ और उनकी पत्नी की शादी के महत्वपूर्ण पलों को अपने फैंस के साथ साझा किया। एक फोटो में प्रियंका ने सिद्धार्थ और उनकी दुल्हन के जयमाल की झलक दिखाई। इसमें फूलों की बारिश हो रही थी और दूल्हा-दुल्हन एक साथ खुशी के पल साझा कर रहे थे। 
I'm Not An Actor: नवाजुद्दीन की फिल्म 'आई एम नॉट एन एक्टर’ का ट्रेलर रिलीज, कैलिफोर्निया में होगा प्रीमियर

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धार्थ-नीलम की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रियंका चोपड़ा
भाई-भाभी के साथ दिखीं प्रियंका
दूसरे स्लाइड में प्रियंका ने दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार की एक स्पेशल तस्वीर साझा की, जिसमें सभी बेहद खुश नजर आ रहे थे। एक और तस्वीर में प्रियंका अपने भाई को स्टेज तक ले जाती हुई दिखाई दीं, जबकि वह अपनी भाभी को गले लगाकर उन्हें प्यार दे रही थीं।

4 of 5
सिद्धार्थ-नीलम की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रियंका चोपड़ा
कई वीडियोज भी किए साझा
प्रियंका ने शादी के अन्य पलों को भी साझा किया, जिसमें बारातियों का डांस और शादी की कुछ और रस्में शामिल थीं। एक वीडियो में प्रियंका अपने भाई सिद्धार्थ के लिए गठबंधन की रस्म करती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ और तस्वीरों में प्रियंका और निक जोनस अपने भाई और भाभी के साथ पोज देते दिखे।इस पोस्ट को साझा करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, "प्यार, हंसी, धूप और खुशी से भरे जीवन के लिए।" 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सिद्धार्थ-नीलम की शादी की तस्वीरें - फोटो : इंस्टाग्राम- प्रियंका चोपड़ा
इस फिल्म में जल्द आएंगी नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा अब लंबे वक्त के लिए भारत में रह सकती हैं। हाल ही में उन्होंने एसएस राजामौली की फिल्म साइन की है, जिसका अस्थाई नाम एसएसएमबी 29 है। लंबे समय के बाद प्रियंका किसी भारतीय फिल्म में नजर आने वाली हैं। इससे पहले वह साल 2019 में हिंदी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में देखा गया था।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें