फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: अपनी नागरिकता को लेकर छिड़ी बहस के बीच आलिया भट्ट का पोस्ट, बोलीं- कोई भी तर्क...

Wed, 22 May 2024 08:26 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

रणबीर कपूर भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट नहीं दिखाई दीं। आलिया के फैंस भी इंतजार कर रहे थे कि वे भी मतदान करने आएंगी। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की नागरिकता को लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम @ aliaabhatt
लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान समेत कई बॉलीवुड सितारों ने मतदान किया। रणबीर कपूर भी मतदान केंद्र पर वोट डालने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनकी पत्नी और अभिनेत्री आलिया भट्ट नहीं दिखाई दीं। आलिया के फैंस भी इंतजार कर रहे थे कि वे भी मतदान करने आएंगी। मगर रिपोर्ट्स के मुताबिक, आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं, जिस कारण वह वोट नहीं दे सकतीं। इसी बीच सोशल मीडिया पर आलिया की नागरिकता को लेकर बहस छिड़ गई है।
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स इसे लेकर बहस कर रहे हैं कि आलिया भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास ब्रिटिश पासपोर्ट है। इसी बीच आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है। उनके इस पोस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सोशल मीडिया चल उनकी नागरिकता बहस को लेकर ये पोस्ट किया। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह पोस्ट उनकी नागरिकता के बारे में चल रही चर्चा को लेकर है या नहीं।  

Ishq Vishk Rebound: 'इश्क विश्क' का सीक्वल और रीमेक नहीं है ‘इश्क विश्क रिबाउंड’, रोहित सराफ ने किया खुलासा
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
आलिया भट्ट ने अपने पोस्ट में लिखा, 'प्यार, कोई भी तर्क, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, उस शब्द को हरा नहीं सकता।' उन्होंने 'द गुड वर्ड' हैशटैग के साथ अपने इंस्टाग्राम पर ये स्टोरी साझा की है। उनके इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर चल रही बहस से जोड़ा जा रहा है। 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के प्रमोशन के दौरान आलिया भट्ट ने अपने बारे में सबसे ज्यादा गूगल पर खोजे जाने वाले सवालों का जवाब दिया था। इन सवालों में यह भी शामिल था कि क्या वह ब्रिटिश नागरिक हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक आलिया ने इस दौरान पुष्टि की था कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। उन्होंने बताया था कि उनकी मां का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, जबकि वह खुद भारत में पैदा हुईं और पली-बढ़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। फिलहाल वह 'जिगरा' की शूटिंग में बिजी हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की फिल्म लव एंड वॉर में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी।  

Shefali Shah: फिल्मों से लेकर ओटीटी की क्वीन हैं शेफाली, 'डार्लिंग्स' और 'दिल्ली क्राइम' ने दिलाई अलग पहचान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें