फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bollywood Stars: कार्तिक आर्यन से लेकर शाहिद कपूर तक, फिल्मों के लिए इन सितारों ने छोड़ा चीनी का सेवन

Wed, 22 May 2024 12:45 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला
एक अभिनेता की जिंदगी देखने में भले ही आसान लगती हो, लेकिन असल जीवन में ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता। सितारों को इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए अभिनय के साथ अपने शरीर पर भी पूरा ध्यान देना होता है। कई बार किरदारों के हिसाब से उन्हें अपने शरीर को ढालना पड़ता है। आज हम आपको बॉलीवुड के उन अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए चीनी का सेवन बंद कर दिया था।
Kannappa: 'कान' में छाया कन्नप्पा का टीजर, विष्णु मांचू ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की खुशी
विज्ञापन

2 of 6
कार्तिक आर्यन - फोटो : इंस्टाग्राम
कार्तिक आर्यन
कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म चंदू चैंपियन को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के लिए उन्होंने जमकर मेहतन की है, जो पर्दे पर भी साफ झलकती है। फिल्म में उन्होंने पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की भूमिका निभाई है। इसके लिए अभिनेता ने एक सख्त फिटनेस डाइट का पालन किया था। फिल्म के लिए उन्होंने 20 किलोग्राम वजन कम किया था और चीनी को पूरी तरह से छोड़ दिया था। 
विज्ञापन

3 of 6
फाइटर - फोटो : इंस्टाग्राम
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन अपने किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं। इसके लिए वे जमकर मेहनत भी करते हैं। 'फाइटर' में पैटी की भूमिका के लिए अभिनेता ने 14 महीने के कठोर उच्च-प्रोटीन आहार का सेवन किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के लिए उन्होंने कथित रूप से चीनी का सेवन करना छोड़ दिया था। 

4 of 6
जॉन अब्राहम - फोटो : इंस्टाग्राम@thejohnabraham
जॉन अब्राहम
अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्म इंडस्ट्री के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शरीर को फिट रखने के लिए जॉन ने लंबे समय से चीनी का सेवन नहीं किया है।
विज्ञापन

5 of 6
शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर
'पद्मावत' में शाहिद कपूर के किरदार को काफी पसंद किया था। इस फिल्म में वे अपनी बॉडी का प्रदर्शन करते  हुए भी नजर आए थे। फिल्म के लिए शाहिद कपूर ने सख्त आहार और कसरत का पालन किया था, जिससे उन्हें अपने 8-पैक एब्स प्रदर्शित करने में मदद मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में अपनी भूमिका निभाने के लिए अभिनेता ने  शूटिंग से कुछ सप्ताह पहले चीनी और नमक भी छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम @ ranveersingh
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह को उनकी दमदार अदाकारी के लिए जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर में वे कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इस लिस्ट में उनका नाम भी शामिल है। फिल्म 'बेफिक्रे' की शूटिंग के दौरान उन्होंने चीनी, शराब और यहां तक कि उनका पसंदीदा न्यूटेला से भी परहेज किया था।
Nia Sharma: 'सुहागन चुड़ैल' से वापसी करने जा रहीं हैं निया, बोलीं- मैं अपनी मर्जी से ब्रेक ले सकती हूं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें