फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान पर बयान देकर ट्रोल हुईं सोनम कपूर, यूजर बोला-देशद्रोही, अभिनेत्री को देनी पड़ी सफाई

Mon, 19 Aug 2019 06:52 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
sonam kapoor - फोटो : file photo
भारत सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद हर जगह से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। राजनेता से लेकर अभिनेता तक हर कोई इस मुद्दे पर अपनी राय रख रहा है। इस बीच अभिनेत्री सोनम कपूर ने अनुच्छेद 370 और पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल हो गईं और उन्हें सामने आकर सफाई भी देनी पड़ी है। 
विज्ञापन

2 of 6
Sonam Kapoor, Anand Ahuja - फोटो : social media
दरअसल, सोनम कपूर ने हाल ही में बीबीसी एशियन नेटवर्क को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू के उन्होंने निजी जिंदगी के अलावा सामाजिक मुद्दों पर भी बातचीत की। इस दौरान उनसे सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने पर राय पूछी गई। बीबीसी ऐशियन नेटवर्क ने सोनम कपूर के इंटरव्यू का वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। 

पढ़ें: सोनम और अंशुला ने अर्जुन कपूर को बांधी राखी, खुशी-जान्हवी नहीं मना पाईं रक्षाबंधन
 

 
विज्ञापन

3 of 6
Sonam kapoor - फोटो : instagram
वीडियो में सोनम कपूर ने कश्मीर के बारे में बात करते हुए कहा- मुझे लगता है कि ये बहुत ही विवादित मुद्दा है और मुझे ज्यादा कुछ समझ नहीं आता क्योंकि इसके विपरीत कई खबरें हर जगह सुनने को मिलती हैं, इसलिए मुझे ठीक से पता नहीं है कि क्या सच है। जब मेरे पास इसके बारे में ठीक से जानकारी होगी तो मैं जरूर अपनी राय दूंगी। इस समय जो हालात हैं, इनको देखकर दिल टूट गया है और मैं बहुत बड़ी देशभक्त हूं,इसलिए अभी मेरे लिए शांत रहना ही सही होगा और इसको जाने देना ही सही होगा, क्योंकि ये समय भी गुजर जाएगा।

पढ़ें: रियल लाइफ में करीबी रिश्तेदार हैं ये 13 सेलेब्स, लता मंगेशकर का श्रद्धा से कनेक्शन भी जान लें

4 of 6
Sonam Kapoor - फोटो : social media
सोनम कपूर ने आगे कहा है कि, 'मेरा परिवार पाकिस्तान ने संबंध रखता है। मेरा परिवार आधा सिंधी और पेशावर से रहा है।' इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान में भारतीय फिल्मों के प्रतिबंध पर भी दुख जाहिर किया। अपनी फिल्म नीरजा के पाकिस्तान में रिलीज न होने पर सोनम कपूर ने कहा- 'बतौर कलाकार हम खुद का हर जगह प्रतिनिधित्व करते हैं,लेकिन उस समय मुझे काफी दुख हुआ जब मेरी फिल्म को पाकिस्तान में नहीं दिखाया गया। पाकिस्तान में मेरे काफी फैंस और दो अच्छे दोस्त भी हैं।' सोनम कपूर के इन सभी बयानों के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया और उन्हें देशद्रोही तक बोल डाला। 
 

 

 
विज्ञापन

5 of 6
sonam kapoor - फोटो : file photo
Payal Budhrani ने सोनम के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- 'आप दोबारा पाकिस्तान में क्यों नहीं चली जातीं सोनम कपूर ? फिर आप अपने संबंधियों के करीब होंगी। मैं आपको पसंद करती थी लेकिन आपके राष्ट्रीय विरोधी बयान के बाद से मेरी नजर में आपने इज्जत खो दी है।'

वहीं भारत नाम के ट्विटर हैंडल ने लिखा- 'आपके पास विशेष अधिकार था कि आपका परिवार पाकिस्तान से सब कुछ छोड़कर आया और यहां सब कुछ बनाया। इस वजह से पाकिस्तान के लोगों का यह विचार नहीं है कि उसे मारने की जरूरत है और आप इससे बहुत सहानुभूति रखते हैं। शर्म आनी चाहिए आपको।'

 
Abhinaba Debnath ने लिखा- 'सोनम कपूर एक देशद्रोही महिला है,भारतीय सेना का अपमान करने के लिए उनको जेल में डाल देना चाहिए और जिंदगी भर के लिए बंद कर देने चाहिए। पूरा बॉलीवुड ही कूड़ेदान है।' 

 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
sonam kapoor - फोटो : file photo
हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स के इस तरह के कमेंट को देखने के बाद सोनम कपूर को इस पूरे मामले में सामने आकर सफाई भी देनी पड़ी है। सोनम कपूर ने ट्विटर पर लिखा- 'दोस्तों कृपया शांत हो जाइए, किसी की बात को घुमा-फिरा के बोलना, उसका गलत मतलब निकालना और गलत तरीके से समझना, जिसे आप दूसरे से सुनना चाहते हैं। जिस इंसान ने वो बात बोली है उसका उस पर कोई असर नहीं पड़ता लेकिन आप पर पड़ता है, तो सबसे पहले खुद के अंदर झांके और क्या पता शायद आपको जवाब मिल जाए।'
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें