फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lock Upp: अंजिल अरोड़ा संग लव एंगल चाहते थे करणवीर बोहरा, कंगना रणौत ने फटकार लगाते हुए पत्नी और बच्चों के लिए कही ये बात

Sun, 13 Mar 2022 02:51 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लॉक अप - फोटो : social media
कंगना रणौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' सुर्खियों में बना हुआ है। इसमें नजर आ रहे सेलेब्स रोजाना अपने कुछ ऐसे खुलासे कर रहे हैं, जिससे हर कोई हैरान रह रहा है। बीते दिनों शो की कैदी अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी के सामने खुलासा किया था कि करणवीर बोहरा ने उनसे शो में फेक लव एंगल दिखाने की बात कही थी। अंजिल के इस आरोप ने करणवीर बोहरा के फैंस को हैरान कर दिया था। वहीं, अब इस पूरे मामले पर कंगना रणौत ने करणवीर बोहरा को फटकार लगाई है। शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंगना करणवीर बोहरा और अंजलि के फेक लिंकअप पर बात करती दिख रही हैं और फिर वह करणवीर को खरी-खोटी सुनाती हैं।
विज्ञापन

2 of 4
करणवीर बोहरा लॉकअप - फोटो : insta
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रणौत करण से सवाल करती हैं कि क्या वह चार्जशीट में नाम आने के बाद अपने गेम को लेकर चिंतित हैं या नहीं? इस सवाल पर करण कंगना को समझाने की कोशिश करते हैं कि रियलिटी शो में एंटरटेनमेंट के लिए नकली रोमांटिक एंगल और कहानियां बनाई जाती हैं। हालांकि, करण की ये बात सुनकर कंगना रणौत भड़क जाती हैं और फिर वह अभिनेता को खरी-खोटी सुनाती हैं। कंगना कहती हैं, 'यहां कुछ भी नकली नहीं है।' 
 
विज्ञापन

3 of 4
लॉकअप - फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कंगना रणौत अंजलि अरोड़ा से भी सवाल करती हैं। वह कहती हैं कि जब करणवीर बोहरा ने उन्हें ये आइडिया दिया था तो वह इससे खुश क्यों नहीं थीं? इस पर अंजलि ने कहा कि उन्हें ये सब ठीक नहीं लग रहा था। अंजलि के इस जवाब के बाद कंगना करणवीर बोहरा की फिर से क्लास लगाती हैं। वह कहती हैं, 'करणवीर जो आप ये नकली कथा शुरू करना चाह रहे थे, क्या उससे आपकी पत्नी और बच्चों पर असर नहीं पड़ता।' 
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : इंस्टाग्राम
'लॉक अप' में ये दूसरा जजमेंटल डे था, जिसमें तहसीन पूनावाल बाहर हो चुके हैं। लेकिन कंगना के शो में आज एक और कैदी बाहर हो जाएगा। जेल से बाहर होने वाले कैदी में करणवीर बोहरा, पायल रोहतगी और शिवम शर्मा शामिल हैं। अब इन दिनों में से कोई एक कंटेस्टेंट अपना डार्क सीक्रेट बताकर जेल से बाहर होने से बच सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें