निर्माता-निर्देशक रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सिंघम' से प्रेरित होकर बच्चों के लिए 'लिटिल सिंघम' को कार्टून के रूप में पेश किया और देखते ही देखते यह कार्टून सीरीज इतना लोकप्रिय हो गई कि अब तक इस सीरीज की कई फ्रेंचाइजी आ चुकी है और सभी फ्रेंचाइजी बच्चों के बीच खूब लोकप्रिय भी हुईं। बच्चों का सबसे लोकप्रिय सुपरकॉप किड 'लिटिल सिंघम' अपने छठे वर्ष में दहाड़ रहा है। 15 अगस्त पर इस सीरीज की अगली कड़ी 'लिटिल सिंघम सुपर स्क्वाड हंटर का हाहाकार' की शुरुआत हुई है।