फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा, शोहरत होने के बाद भी इस अभिनेत्री ने झेला अकेलेपन का दर्द, बोलीं- 'मुझे खुद से नफरत थी'

Mon, 04 Nov 2019 12:36 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
lisa ray - फोटो : social media
अभिनेत्री से लेखिका बनीं लीजा रे रविवार को दिल्ली पहुंचीं। प्रदूषण को देखते हुए लीजा मास्क लगाए दिखीं। उन्होंने अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। लीजा यहां एक इवेंट में शामिल हुईं। उन्होंने अपनी कैंसर की लड़ाई और जिंदगी में अकेलेपन को लेकर विस्तार से बताया। 
विज्ञापन

2 of 5
lisa ray - फोटो : file photo
लीजा ने कहा- 'मेरे डॉक्टर डर गए कि मुझे कई माइलोमा है। उस वक्त मैंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। यहां तक कि जब उन्होंने कहा कि यह लाइलाज और घातक है। मैं उस वक्त यह सोच रही थी कि मेरा शरीर मुझे कई महीनों से संकेत देने की कोशिश कर रहा है और मैं उसे अनदेखा कर रही थी। मुझे पता था कि कुछ गलत था लेकिन मुझे कुछ भी करने की हिम्मत नहीं थी, क्योंकि हम इग्नोर करने के आदी हो जाते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
lisa ray - फोटो : file photo
लीजा ने आगे बताया कि 'हमारे प्रोफेशन में अगर हम बीमार हैं तो हम घर नहीं जा सकते। आप दवा लीजिए और वापस काम पर आइए। जब हम कुछ करना चाहते हैं तो हम क्या करते हैं? हम व्यस्त रहते हैं। मैंने वही किया। आखिर में मैं रुकी और अपने शरीर को सुना, उसे बेहतर किया और बदलाव हुआ। एक अजीब तरीके से, मुझे एहसास हुआ कि यह एक समय था। मुझे पता था कि मैं मरने वाली नहीं हूं लेकिन मुझे यह भी पता था कि यह आसान नहीं होगा।'

4 of 5
लीजा रे - फोटो : file photo
मॉडलिंग में सफलता की ऊंचाईयां छू चुकीं लीजा ने बताया कि 'मेरे पास एक ग्लैमरस फिगर था, एक सेक्स सिंबल थी लेकिन जब मैं शोहरत की ऊंचाईयों पर थी तब मुझे अकेलेपन का एहसास होता था। मुझे खुद से नफरत थी। इन अनुभवों ने मुझे जिंदगी को खोजने वाला बना दिया। समाज आपको बताता है कि खुश रहने के लिए शोहरत, पैसा, प्रतिष्ठा चाहिए। मेरे पास वो सब कुछ था। इसके बावजूद मैं खुश नहीं थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लीजा रे
साल 2009 में लीजा रे मल्टीपल माइलोमा नाम के कैंसर से गुजर चुकीं हैं। यह एक रेयर कैंसर है। 2010 में स्टेम सेल ट्रांसप्लांट करवाकर उन्होंने यह जंग जीती। बता दें कि लीजा को दीपा मेहता की फिल्म 'वॉटर' के लिए जाना जाता है। इसके अलावा वो फिल्म 'कसूर', 'वीरप्पन' और 'दोबारा' जैसी फिल्मों में भी नजर आईं। साथ ही वो टीवी शो 'एंडगेम' और वेब सीरीज 'फोर मोर शॉट्स प्लीज' में भी काम कर चुकी हैं । 

25 साल छोटी अंकिता से मिलिंद सोमन ने डेढ़ साल पहले की थी शादी, जन्मदिन पर देखिए वेडिंग एलबम
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें