फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया ट्रेंड का हिस्सा बने बॉलीवुड सितारे, देखें सेलेब्स के 'फेसबुक.. टिंडर' मीम पोस्ट

Sat, 25 Jan 2020 05:49 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
लिंक्डइन फेसबुक इंस्टाग्राम टिंडर मीम - फोटो : सोशल मीडिया
आप सभी ने हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स देखे होंगे। मीम्स में किसी भी शख्स की चार तस्वीरें नजर आ रही हैं। एक तस्वीर लिंक्डइन की, दूसरी फेसबुक की, तीसरी इंस्टाग्राम की और चौथी तस्वीर टिंडर की। इस ट्रेंड से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी जरूर जानना चाह रहे होंगे कि आखिर इस ट्रेंड की शुरुआत कहां से हुई है। ऐसे में इस रिपोर्ट में न सिर्फ आपको हम दिखाते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के मीम्स बल्कि साथ ही आपको बताते हैं इस ट्रेंड की शुरुआत भी।

 
विज्ञापन

2 of 8
डॉली पार्टन - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल इस मीम ट्रेंड की शुरुआत हॉलीवुड सिंगर डॉली पार्टन ने की। डॉली एक अमेरिकन सिंगर हैं। जिन्होंने 21 जनवरी को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इस पोस्ट में डॉली की चार तस्वीरें नजर आ रही थीं।  एक तस्वीर लिंक्डइन की, दूसरी फेसबुक की, तीसरी इंस्टाग्राम की और चौथी तस्वीर टिंडर की। इसके बाद से ही ये ट्रेंड शुरू हो गया और बाकी लोग भी इस मीम के अंदाज में ही अपनी तस्वीरें शेयर करने लगे।

विज्ञापन

3 of 8
sara ali khan - फोटो : insatgram
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। ऐसे में सारा अली खान इस ट्रेंड से कैसे पीछ रह सकती थीं। सारा ने भी इस ट्रेंड को फॉलो करते हुए पोस्ट किया है। बता दें कि सारा जल्दी ही फिल्म लव आज कल और कुली नंबर वन में नजर आएंगी।

4 of 8
Ayushmann Khurrana - फोटो : Social Media
आयुष्मान खुराना
बॉलीवुड की हिट मशीन आयुष्मान खुराना ने भी इस मीम ट्रेंड के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में आयुष्मान के चार दमदार अवतार नजर आ रहे हैं। बता दें कि आयुष्मान खुराना जल्दी ही फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नजर आएंगे।

विज्ञापन

5 of 8
karan johar
करण जौहर
बॉलीवुड निर्देशक करण जौहर भला कैसे इस ट्रेंड से पीछे रहते। लेकिन करण ने इस ट्रेंड को अपनी ही अंदाज में पूरा किया है। करण ने अपनी एकी ही तस्वीर को चार अलग अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए इस्तमेाल किया है। इसके साथ ही करण ने एक बड़ा सा कैप्शन भी लिखा है।

विज्ञापन

6 of 8
Sidharth Malhotra - फोटो : amar ujala, mumbai
सिद्धार्थ मल्होत्रा
सिद्धार्थ मल्होत्रा इस मीम ट्रेंड को एक कदम आगे लेकर गए हैं। सिद्धार्थ ने अपने सिर्फ तस्वीर नहीं बल्कि वीडियो क्लिप्स शेयर किए हैं। पोस्ट के चार वीडियोज में सिद्धार्थ का अलग अंदाज नजर आ रहा है। बता दें कि सिद्धार्थ जल्दी ही फिल्म शेरशाह में नजर आएंगे।

विज्ञापन

7 of 8
आयुष्मान खुराना और अपारशक्ति खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अपारशक्ति खुराना
आयुष्मान खुराना के भाई और अभिनेता अपारशक्ति खुराना ने भी इस मीम ट्रेंड को अलग ही अंदाज में पूरा किया है। अपारशक्ति ने लिंक्डइन, फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर लगाई है बल्कि टिंडर पर एक अलग ही तस्वीर का इस्तेमाल किया है।

विज्ञापन

8 of 8
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
जैकलीन फर्नांडीज
अपनी खूबसूरती से सभी का दिल जीतने वालीं जैकलीन फर्नांडीज ने भी इस मीम ट्रेंड में हिस्सा लेते हुए अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में जैकलीन हमेशा की तरह ही काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें