'7 खून माफ', 'हैप्पी न्यू ईयर', 'बॉम्बे वेलवेट', 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और 'कोट' जैसी फिल्मों से पहचान पाने वाले विवान शाह जल्द ही फिल्म 'कबाड़: द कॉइन' में नजर आने वाले हैं। भले ही दर्शक उन्हें पांच फिल्मों में देख चुके हैं फिर भी विवान अब भी संघर्ष कर रहे हैं कि वह इंडस्ट्री में नसीरुद्दीन शाह या फिर रत्ना पाठक के बेटे नहीं बल्कि खुद के नाम से पहचाने जाए। इसी मंशा का एक प्रयास उनकी अगली फिल्म है जिसमें वह एक कबाड़ी वाले का चुनौतीपूर्ण किरदार कर रहे हैं। विवान स्वंय भी इस किरदार को काफी चुनौतीपूर्ण मान रहे हैं।