आप सभी ने हाल फिलहाल में सोशल मीडिया पर कुछ मीम्स देखे होंगे। मीम्स में किसी भी शख्स की चार तस्वीरें नजर आ रही हैं। एक तस्वीर लिंक्डइन की, दूसरी फेसबुक की, तीसरी इंस्टाग्राम की और चौथी तस्वीर टिंडर की। इस ट्रेंड से बॉलीवुड सितारे भी अछूते नहीं हैं। इन तस्वीरों को देखकर आप भी जरूर जानना चाह रहे होंगे कि आखिर इस ट्रेंड की शुरुआत कहां से हुई है। ऐसे में इस रिपोर्ट में न सिर्फ आपको हम दिखाते हैं बॉलीवुड सेलेब्स के मीम्स बल्कि साथ ही आपको बताते हैं इस ट्रेंड की शुरुआत भी।