फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger WorldWide Box Office: भारत में ही नहीं विदेशों में भी धड़ाम हुई 'लाइगर', दूसरे दिन ही 60 फीसदी गिरी कमाई

Sat, 27 Aug 2022 05:31 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा की बहुचर्चित और बहुप्रचारित फिल्म 'लाइगर' दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। पहले दिन भारत में 15 करोड़ रुपये का कारोबार करने वाली यह फिल्म दूसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम हो गई है। जी हां, पुरी जगन्नाथ की फिल्म ने 50 फीसदी की गिरावट के साथ दूसरे दिन 7.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है। 
विज्ञापन

2 of 4
लाइगर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सामन आ रहे आंकड़ों के मुताबिक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म औंधे मुंह गिर गई है। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के बाजार में लाइगर के कारोबार में दूसरे दिन करीब 61.74 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। एक तरफ जहां फिल्म ने पहले दिन 57,414 अमरीकी डालर [45.87 लाख] का कोराबार किया था। वहीं दूसरी तरफ लाइगर ने दूसरे दिन 21,961 अमेरिकी डॉलर [17.55 लाख] की कमाई की है।

ऑस्ट्रेलिया बॉक्स ऑफिस
दिन बॉक्स ऑफिस  स्क्रीन
गुरुवार 57,414 अमरीकी डालर [45.87 लाख] 58 स्क्रीन
शुक्रवार 21,961 अमरीकी डालर [17.55 लाख] 60 स्क्रीन
विज्ञापन

3 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं न्यूजीलैंड के विदेशी बाजार में फिल्म के कलेक्शन में इजाफा देखने को मिला है। एक तरफ जहां, न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने पहले दिन 3,307 अमरीकी डालर [2.64 लाख रुपये] का कारोबार किया है। वहीं दूसरी तरफ फिल्म ने शुक्रवार को 4,573 अमरीकी डॉलर [3.65 लाख रुपये] का कलेक्शन किया है। 

न्यूजीलैंड बॉक्स ऑफिस
दिन बॉक्स ऑफिस  स्क्रीन
गुरुवार 3,307 अमरीकी डालर [2.64 लाख] 20 स्क्रीन
शुक्रवार 4,573 अमरीकी डालर [3.65 लाख] 22 स्क्रीन
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर हुई इतनी कमाई
विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म लाइगर आखिरकार रिलीज हो चुकी है। साउथ और बॉलीवुड के मेल से बनी इस फिल्म से ना सिर्फ मेकर्स बल्कि इसकी स्टार कास्ट को भी काफी उम्मीदें थी। ओपनिंग जे पर शानदार कमाई करने वाली इस फिल्म के कारोबार में दूसरे दिन भी भारी गिरावट देखने को मिली। कुल छह भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्म की हालत दूसरे दिन ही हालत हो गई। सामने आए शुरुआती आंकड़ो के मुताबिक विजय देवरकोंडा की फिल्म ने दूसरे दिन सभी भाषाओं में महज सात करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें