फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhojpuri: खेसारी लाल के नए गाने ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, कुछ ही समय में हासिल किए इतने व्यूज

Sat, 27 Aug 2022 04:53 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों के लिए देशभर में जाने जाते हैं। अपने शानदार गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले खेसारी लोकप्रियता को मामले में कई बड़े सितारों को टक्कर देते नजर आते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने गानों के लिए देशभर में जाने जाते हैं। अपने शानदार गानों से लोगों का मनोरंजन करने वाले खेसारी लोकप्रियता को मामले में कई बड़े सितारों को टक्कर देते नजर आते हैं। फैंस ना सिर्फ उनके गाए गीतों को पसंद करते हैं, बल्कि उनके गानों का बेसब्री से इंतजार भी करते हैं। अपने फैंस के इसी इंतजार को खत्म करते हुए खेसारी ने हाल ही  में अपना एक नया गाना रिलीज कर दिया है। इंटरनेट पर आते ही यह गाना धमाल मचा रहा है।
विज्ञापन

2 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

26 अगस्त को रिलीज हुए इस गाने को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अपनी रिलीज के साथ ही खेसारी का यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ‘मरद ह बकलोल’ नाम के इस गाने को दर्शकों की तरफ से काफी प्यार मिल रहा है। हर बार की तरह इस बार भी खेसारी लोगों का दिल जीतने में कामयाब नजर आ रहे हैं। एक दिन पहले रिलीज हुए इस गाने को साढ़े चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। 

विज्ञापन

3 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

गाने की बात करें तो इस गाने की खुद खेसारी ने अपने सुरों से सजाया है। गाने को रानी और राजू भारती पर फिल्माया गया है। जबकि इसके बोल अखिलेश कश्यप और रतन राजपूत ने लिखे हैं। वहीं, इसे संगीत वीआर वर्मा ने दिया है। बीते रिलीज हुआ ये गाना दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इससे पहले हाल ही में खेसारी के एक और गाने यूट्यूब पर रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल किए थे। 

विज्ञापन

4 of 4
खेसारी लाल यादव - फोटो : social media

सावन के महीने में आए उनने गाने 'बोलबम' के बाद खेसारी के नया गाने 'ट्यूशन वाली' ने इंटरनेट पर कुछ ही दिनों में रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए। ऐसे में उनका यह गाना खूब वायरल हो रहा है।  इसी महीने रिलीज हुए नेहा राज और खेसारी लाल यादव के गाने 'ट्यूशन वाली' ने दो हफ्ते के अंदर ही एक करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है। इसे देख यह कहा जा सकता है कि खेसारी की लोकप्रियता किसी बड़े सुपरस्टार से कम नहीं है।


 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें