फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Trailer: कल आएगा विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' का ट्रेलर? अभिनेता ने पोस्ट से दिए संकेत

Fri, 01 Jul 2022 11:26 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे अभिनीत 'लाइगर' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म दोनों अभिनेताओं के लिए खास है क्योंकि यह बॉलीवुड में विजय और दक्षिण में अनन्या की शुरुआत का प्रतीक है। जब से फिल्म की घोषणा हुई है, तभी से प्रशंसक, निर्माताओं से फिल्म का अपडेट साझा करने का अनुरोध कर रहे हैं। यही वजह है कि आज हम आपके लिए इस फिल्म से जुड़ा एक बड़ा अपडेट लेकर आए हैं। जी हां, प्राप्त जानकारी के अनुसार मेकर्स जल्द ही इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करने वाले हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
लाइगर - फोटो : अमर उजाला मुंबई
जल्द आ सकता है 'लाइगर' का ट्रेलर
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की आने वाली फिल्म 'लाइगर' के निर्माता जल्द ही फिल्म का ट्रेलर जारी कर सकते हैं। फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, मेकर्स जुलाई के दूसरे या तीसरे हफ्ते में लाइगर का ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि विजय देवरकोंडा ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसे पढ़कर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
liger - फोटो : इंस्टाग्राम
पोस्ट में विजय ने लिखा..
शुक्रवार की सुबह विजय ने ट्वीट कर लिखा 'कमिंग....'। अभिनेता के बस इतना कहने से उनके प्रशंसक खुश हो गए हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि कल यानी शनिवार को फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने वाला है। 
 

4 of 5
liger - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस दे रहे हैं ऐसे-ऐसे रिएक्शन्स
अभिनेता की पोस्ट पढ़ने के बाद एक यूजर ने लिखा, 'भारत को हिला देने का समय आ गया है। लाइगर लोडिंग फ्रॉम टुमारो || #विजय देवरकोंडा'। वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'इंडिया तैयार हो जाओ, लाइगर आ रहा है'। एक यूजर ने लिखा, 'वाट लगा देंगे'।





विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म लाइगर का पोस्टर और करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लाइगर, पुरी जगन्नाथ द्वारा निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में माइक टायसन की विशेष उपस्थिति होगी। विजय और अनन्या के अलावा, फिल्म में राम्या कृष्णा, रोनित रॉय, अली, मकरंद देशपांडे और विष्णु रेड्डी भी मुख्य भूमिका में हैं। बता दें कि लाइगर 25 अगस्त, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें