फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger Collection Day 3: तीसरे दिन ही बॉक्स ऑफिस पर 'लाइगर' की हालत खराब, शनिवार को कमाए महज इतने करोड़

Sat, 27 Aug 2022 10:12 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फिल्म 'लाइगर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। उम्मीद थी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी और हिंदी सिनेमा में जो हिट का सुखा पड़ा हुआ है। वो भी खत्म हो जाएगा। लेकिन इस फिल्म ने मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई इस फिल्म ने बेशक ओपनिंग बंपर की थी लेकिन दूसरे दिन ही दर्शकों ने इस फिल्म को नकार दिया। वहीं, अब तीसरे दिन यानी शनिवार को भी 'लाइगर' की कमाई में कुछ खास सुधार नहीं आया है। इस शनिवार को भी कुछ करोड़ में ही फिल्म की कमाई सिमट गई।
विज्ञापन

2 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
शानदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन बुरा हाल
पुरी जगन्नाथ के निर्देशन में बनी फिल्म 'लाइगर' को हिंदी, तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगू भाषा में देश भर के लगभग 2,500 स्क्रीन पर रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म से शानदार ओपनिंग के साथ-साथ कलेक्शन की उम्मीद थी। फिल्म ने पहले दिन 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। लेकिन फिल्म की ज्यादातर कमाई सिर्फ तेगुलू भाषा में हुई। बाकी सब जगह दर्शकों ने 'लाइगर' को नकार दिया। लेकिन दूसरे दिन फिल्म के कलेक्शन ने सबको चौंका दिया। 'लाइगर' की कमाई शुक्रवार को धड़ाम आकर गिर गई।
विज्ञापन

3 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शुक्रवार को 'लाइगर' ने ओपनिंग डे से आधी 7.70 करोड़ की कमाई की। दूसरे दिन फिल्म की कमाई में सीधा 53.75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। वहीं, तीसरे दिन भी इस फिल्म के कलेक्शन में कुछ खास सुधार नहीं आया है। शनिवार को विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' ने 6.95 करोड़ का कलेक्शन किया है। 'लाइगर' का यह पहला वीकएंड है। फिल्म के लिए यह रविवार काफी खास है। विजय देवरकोंडा शनिवार के दिन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं रहे। लेकिन रविवार की कमाई पर अब सकी नजर होगी।
विज्ञापन

4 of 4
लाइगर रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
यहां देखें किस भाषा में हुई कितनी कमाई
दिन कमाई
पहला दिन 16.00 करोड़ रुपये (तेलुगू: 13.99, हिंदी: 1.3, तमिल: 0.5, मलयालम: 0.2, कन्नड़: 0.01)
दूसरा दिन 7.4 करोड़ रुपये (तेलुगू: 2.92, हिंदी: 4.2, तमिल: 0.2, मलयालम:  0.08)
तीसरा दिन 6.95 करोड़ रुपये  (तेलुगू: 1.99, हिंदी: 4.7, तमिल: 0.23, मलयालम:  0.03)
कुल कमाई  30.35 करोड़ रुपये (लगभग)
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें