फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Liger: ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत के बीच वायरल हो रहा विजय का पुराना ट्वीट, फिल्म को लेकर किया था इतना बड़ा दावा

Thu, 25 Aug 2022 08:17 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म को पुरी जगन्नाथ ने बनाया है। इस फिल्म के जरिए विजय देवरकोंडा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं और अनन्या पांडे साउथ में। इस फिल्म के जरिए विजय और अनन्या दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर कर रहे हैं। इस फिल्म को साउथ में मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं, वहीं ओपनिंग डे पर हिंदी भाषा में  भी फिल्म को अच्छे रिव्यू नहीं मिल रहे हैं। दर्शकों को फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है।
विज्ञापन

2 of 4
फिल्म ‘लाइगर’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे को प्रमोशन के दौरान देखने के लिए जितनी भीड़ उमड़ी थी, उतनी भीड़ सिनेमाघरों में देखने को नहीं मिल रही है। वहीं इन दिनों जिस तरीके से बायकॉट का ट्रेंड चल रहा है, उस हिसाब से लाइगर की ओपनिंग फिल्म के लिए एक अच्छा संकेत नहीं है। इसी बीच सोशल मीडिया पर विजय देवरकोंडा का एक पुराना ट्वीट फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म लाइगर के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार करने का दावा किया था।
विज्ञापन

3 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि कोरोना महामारी के दौरान खबर आई थी कि लाइगर को डिजिटली रिलीज के लिए 200 करोड़ रुपये ऑफर हुए थे, लेकिन मेकर्स ने इस ऑफर को ठुकरा दिया था। इस खबर को विजय देवरकोंडा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी साझा किया था, इसके साथ ही उन्होंने ये भी लिखा था कि इससे ज्यादा तो ये फिल्म थियेटर में कमा लेगी। ओपनिंग डे पर हुई धीमी शुरुआत के बाद ये ट्वीट वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

4 of 4
लाइगर - फोटो : सोशल मीडिया
विजय और अनन्या दोनों इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। दोनों ने जमकर फिल्म का प्रमोशन किया है। लाइगर की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक स्ट्रीट फाइटर की है, जिसका किरदार विजय देवरकोंडा ने निभाया है। वहीं, अनन्या पांडे ने विजय के लेडी लव की भूमिका निभाई है। इसके अलावा फिल्म में माइक टायसन ने भी कैमियो किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें