फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: जैकलीन का ईडी पर आरोप और इस दिन आएगा सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें

Thu, 25 Aug 2022 07:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
जैकलीन फर्नांडीस, सिद्धू मूसेवाला - फोटो : सोशल मीडिया
मनोरंजन जगत की चकाचौंध भरी दुनिया में रोज कुछ न कुछ होता रहता है। फिल्मी रैप के जरिए हम आपको दिन की 10 बड़ी खबरों की जानकारी देते हैं। एक और जहां राजू श्रीवास्तव के होश में आने की खबरों के बीच उनकी बेटी ने बयान जारी किया, तो जैकलीन फर्नांडीज ने ईडी पर पक्षपात का आरोप लगाया है। इसके अलावा 'पठान' से जॉन अब्राहम का और 'इमरजेंसी' से मिलिंद सोमन का लुक सामने आया है। तो चलिए बताते हैं आपको आज की बड़ी खबरें... 
विज्ञापन

2 of 11
जीशान कादरी - फोटो : सोशल मीडिया
'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अभिनेता जीशान कादरी पर धोखाधड़ी और कार चोरी का आरोप लगा है। अभिनेता पर आरोप है कि उन्होंने क्राइम पेट्रोल की निर्माता शालिनी चौधरी को धोखा दिया है। मुंबई के मलाड में जीशान के खिलाफ धारा 420 और 406 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। प्रोड्यूसर का कहना है कि जीशान ने उनकी ऑडी 6 कार चोरी और कई लाख रुपये की धोखाधड़ी भी की है। बता दें कि स्क्रीनराइटर जीशान कादरी पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं, लेकिन इस बार उनपर गंभीर आरोप लगे हैं। 

Zeishan Quadri: 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के एक्टर पर 38 लाख की हेराफेरी और चोरी का आरोप, FIR दर्ज
 
विज्ञापन

3 of 11
जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज इन दिनों सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले को लेकर लगातार चर्चा में हैं। बीते दिनों इस मामल में प्रवर्तन निदेशालय ने एक्ट्रेस को आरोपी बनाया था। हालांकि, अब इस मामले में अभिनेत्री ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए जैकलीन ने कहा कि आरोपी सुकेश चंद्रशेखर से उपहार लेने वाली अन्य हस्तियों को गवाह बना लिया गया है, जबकि उन्हें एक आरोपी बना दिया गया है। 

Money Laundering Case: जैकलीन ने ईडी पर लगाया पक्षपात का आरोप, बोलीं- नोरा को गवाह और मुझे आरोपी बना दिया
 

4 of 11
निर्देशक सावन कुमार टाक - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवड के मशहूर प्रोड्यूसर डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। बीती रात तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें मुंबई स्थित कोकिलाबेन धीरूबाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन्होंने शाम करीब चार बजकर पंद्रह मिनट पर अंतिम सांस ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनका निधन मल्टीपल ऑर्गन फेलियर और हार्टअटैक के चलते हुआ है। 

Sawan Kumar: बॉलीवुड के मशहूर प्रोड्यूसर-डायरेक्टर सावन कुमार टाक का निधन, 86 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
 
विज्ञापन

5 of 11
राजू श्रीवास्तव - फोटो : ANI
मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले 15 दिनों से अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। हर कोई कॉमेडियन के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहा है। लेटेस्ट खबरों के मुताबिक उनकी तबीयत में सुधार आ गया है और वह होश में भी आ गए हैं। वहीं, अब राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा श्रीवास्तव ने उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। इसके साथ ही उन्होंने सबसे अपील भी की है।

Raju Srivastava: राजू के होश में आने की खबरों के बीच बेटी का बयान, अविश्वसनीय सूत्रों पर भरोसा न करने की अपील
विज्ञापन

6 of 11
फिल्म पठान से अभिनेता जॉन अब्राहम का पहला लुक जारी - फोटो : social media
यशराज फिल्म्स की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पठान' के रिलीज होने में आज से ठीक पांच महीने का समय बाकी है। ऐसे में मेकर्स धीरे-धीरे फिल्म से जुड़ी चीजें सामने ला रहे हैं। शाहरुख और दीपिका का लुक पहले ही जारी किया जा चुका है अब अभिनेता जॉन अब्राहम का लुक भी रिवील कर दिया गया है। जिसमें हमेशा की तरह जॉन धाकड़ अंदाज में नजर आ रहे हैं। अभिनेता की एंट्री धमाकेदार है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात है कि जॉन को अब तक के सबसे सुपर स्लीक अवतार में पेश किया गया है, वह काफी पतले नजर आ रहे हैं। 

Pathaan: 'पठान' से जारी हुआ जॉन अब्राहम का पहला लुक, बेहद पतले नजर आए अभिनेता



 
विज्ञापन

7 of 11
रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
आर. माधवन की बीते महीने रिलीज हुई फिल्म 'रॉकेट्री: द नांबी इफेक्ट' खूब पसंद की गई। यह फिल्म वैज्ञानिक नंबी नारायणन के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में नंबी नारायणन का किरदार आर. माधवन ने अदा किया। फिल्म के निर्देशक का जिम्मा भी माधवन ने ही संभाला। इस फिल्म ने देशभर में खूब तारीफें बटोरीं। फिल्म में दिखाया गया कि किस तरह नंबी नारायणन को एक झूठे केस में फंसाकर देश के वैज्ञानिक विकास को अवरुद्ध किया गया। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। मगर, अब अचानक से इस फिल्म को लेकर विरोध के सुर उठ रहे हैं।  

Rocketry The Nambi Effect: झूठ की नींव पर बनी है माधवन की 'रॉकेट्री'? इसरो के पूर्व वैज्ञानिकों ने किया दावा

 

8 of 11
सिद्धू मूसेवाला-सलीम मर्चेंट - फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं। मगर, अपने फैंस, परिवार और करीबियों की यादों में वह आज भी जिंदा हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब फैंस सिद्धू मूसेवाला को याद न करते हों। सोशल मीडिया पर अक्सर सिद्धू के पुराने वीडियो और तस्वीरें वायरल होती नजर आती हैं। सिद्धू मूसेवाला के फैंस उनके पुराने गाने सुनकर अपने दिल को तसल्ली देने की कोशिश करते हैं। हालांकि, फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उनके चेहेते सिंगर के निधन के बाद उनका एक नया गाना 'जानदी वार' अब रिलीज हो रहा है। म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट ने इस बात की पुष्टि की है। 

Sidhu Moosewala: इस दिन रिलीज होगा सिद्धू मूसेवाला का गाना 'जानदी वार', सलीम मर्चेंट ने दी जानकारी
 

9 of 11
रामचरण की RC15 और कमल हासन की 'इंडियन 2' को एक साथ शूट किया जाएगा - फोटो : social media
साउथ में भी इन दिनों एक के बाद एक फिल्में कतार में हैं, जहां कुछ रिलीज के लिए तैयार है, वहीं कुछ पर काम किया जा रहा है। हाल ही में कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' रिलीज हुई थी जो हिट साबित हुई थी और अब वह अपनी आगामी फिल्म 'इंडियन 2' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को एस जयशंकर निर्देशित कर रहे हैं और उनके हाथ में रामचरण की 'RC15' भी है। अब जबकि एस शंकर कमल हासन की फिल्म पर दोबारा काम शुरू कर रहे हैं तो ऐसे में चर्चाएं थीं कि क्या रामचरण की 'RC15' को पोस्टपोन किया जाएगा, लेकिन अब निर्देशक ने खुद पुष्टी की है कि दोनों फिल्मों को एक साथ शूट किया जाएगा। 

S Shankar: कमल हासन की 'इंडियन 2' और रामचरण की 'RC15' एक साथ होंगी शूट, निर्देशक एस शंकर ने शेयर किया शेड्यूल




 

10 of 11
मिलिंद सोमन - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड क्वीन कंगना रणौत इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'इमरजेंसी' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अभिनेत्री की यह फिल्म देश की अबतक की सबसे बड़ी राजनीतिक घटना 'इमरजेंसी' पर आधारित है, जिसके चलते फिल्म किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बनी हुई है। 'इमरजेंसी' रिलीज से पहले ही धमाल मचा रही है। फिल्म में कंगना तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके साथ ही फिल्म में बॉलीवुड के कईं और दिग्गज कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। जहां पिछले दिनों फिल्म से महिमा चौधरी का लुक सामने आया था, वहीं अब अभिनेता मिलिंद सोमन के लुक और रोल का भी खुलासा हो गया है। 

Emergency: 'इमरजेंसी' से सामने आया मिलिंद सोमन का पहला लुक, यह अहम किरदार निभाएंगे अभिनेता

 
विज्ञापन

11 of 11
एक्वामैन एंड द लॉस्ट किंगडम,शाजम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स - फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक 'एक्वामैन: द लॉस्ट किंगडम' अक्सर सुर्खियां बटोरती रहती है। पिछले दिनों जहां इस मोस्ट अवेटेड फिल्म को एम्बर हर्ड के कारण सोशल मीडिया पर बायकॉट की मांग का सामना करना पड़ा रहा था, वहीं अब फिल्म को लेकर एक और बड़ी अपडेट सामने आ रही है। दरअसल, खबर है कि वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने एक बार फिर 'एक्वामैन और शाजम' के सीक्वल की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।  

Aquman 2: फिर बदली 'एक्वामैन 2' और 'शाजम! फ्यूरी ऑफ द गॉड्स' की रिलीज डेट,अब इस दिन सिनेमाघरों में देंगी दस्तक
 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें