प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : सोशल मीडिया
एंडी कोहेन के टॉक शो में अपने भाइयों जो और केविन के साथ पहुंचे निक ने प्रियंका को भेजा पहला मैसेज दिखाया, जो उन्होंने प्रियंका के फोन पर भेजा था। शो में एक प्रशंसक ने निक से पूछा कि उन्होंने वास्तव में प्रियंका को क्या संदेश भेजा था, और क्या वह उनसे पहले कभी दूसरों के डीएम में गए थे। निक ने शुरू में सवाल के दूसरे हिस्से का जवाब नहीं दिया और इसके बजाय कहा, 'प्रियंका से पहले का जीवन एक दूर की याद है और यह अब मौजूद नहीं है।'