फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urvashi Rautela: ये छिपकली अगर जिंदा हो गई..., कान फिल्म फेस्टिवल में अतरंगी नेकपीस पहनने पर ट्रोल हुईं उर्वशी

Wed, 17 May 2023 11:43 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
76वें कान फिल्म की शुरुआत हो चुकी है। 16 मई से शुरू हुआ यह फेस्टिवल 27 मई तक चलने वाला है। कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन रेड कार्पेट पर कई सेलेब्स नजर आए। सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर और उर्वशी रौतेला पहले दिन नजर आई हैं। इस दौरान सभी बेहद खूबसूरत लग रहे थे। लेकिन सबसे ज्यादा ध्यान उर्वशी रौतेला के नेकलेस ने खींचा है। इस दौरान उर्वशी पिंक कलर के खूबसूरत से लेयर्ड वाले गाउन में नजर आईं, लेकिन उनके नेकलेस पर सबसे ज्यादा ध्यान गया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
कान फिल्म फेस्टिवल में अपने दिलकश अंदाज से उर्वशी ने सभी का दिल लूट लिया। इस दौरान वह पिंक कलर के खूबसूरत से गाउन में रेड कार्पेट पर उतरीं और महफिल जमा दी। पिंक गाउन में वह किसी डॉल से कम नहीं लग रही थीं। हालांकि उनके लुक की तुलना दीपिका पादुकोण से की जा रही थी। इस लॉन्ग लेयर्ड टुले गाउन के साथ उनकी एक्सेसरीज और मेकअप भी काफी खास था। 

इसे भी पढ़ें- Singham Again: 'सिंघम अगेन' की तैयारी में कसर नहीं छोड़ रहे रोहित शेट्टी, फिल्म से जुड़ेगा नया चेहरा?
विज्ञापन

3 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह उनका अनोखा नेकपीस था जो मगरमच्छ की तरह लग रहा था। इस पर नेटिजेंस ने अभिनेत्री को ट्रोल किया, उनमें से एक ने लिखा, 'गले में पड़ी छिपकली अगर जिंदा हो गई तो फोटोशूट छोडकर ऐसे भगोगी।' दूसरे ने कहा, 'हे भगवान, मुझे लगा कि हार असली छिपकली का है।' वहीं एक और शख्स ने कहा, 'तुम इतनी सुंदर हो तो ये तुम अपने गले में छिपकली क्यों लटका रही हो?

4 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि उर्वशी भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में थीं। उर्वशी अपनी जो भी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती थीं उसपर वह जमकर ट्रोल होती थीं। इसके बाद उन्होंने अपने आरपी का भी खुलासा किया था। अभिनेत्री ने बताया था उनके आरपी ऋषभ पंत नहीं हैं, बल्कि राम पोथिनेनी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह करण जौहर की एक फिल्म में नजर आने वाली हैं। उर्वशी रौतेला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटी सी क्लिप के जरिए लिखा था, नई शुरुआत और उन्होंने धर्मा प्रोडक्शन को भी टैग किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें