फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच खबरें: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन और नसीरुद्दीन शाह अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Thu, 08 Jul 2021 12:06 AM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिलीप कुमार, नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का निधन हो गया है। उन्हें पिछले महीने से ही सांस संबंधित समस्याएं बनी हुई थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यही पर 98 वर्षीय दिलीप कुमार ने आखिरी सांस ली। दिलीप साहब के साथ उनकी पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो उनकी आखिरी सांस तक साथ रहीं। सायरा दिलीप कुमार का खास ख्याल रख रही थीं और फैंस से लगातार दुआ करने की अपील भी कर रही थीं। दिलीप कुमार की निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसर गया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। बता दें, दिलीप कुमार को सांस में तकलीफ के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय उनके फेफड़ों के बाहर तरल पदार्थ एकत्र हो गया, जिसे चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक निकाल दिया था और पांच दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

नहीं रहे ट्रेजेडी किंग: दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का 98 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से थे बीमार
विज्ञापन

2 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) की तबियत बीते कुछ दिनों से खराब चल रही थी। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब फैंस के लिए खुशखबरी ये है कि अभिनेता को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है और वो घर लौट आए हैं। नसीरुद्दीन शाह निमोनिया होने के बाद 29 जून को उपनगर खार स्थित हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब एक्टर के घर आने की तस्वीरें उनके बेटे विवान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। 

राहत: नसीरुद्दीन शाह अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, बेटे ने साझा कीं तस्वीरें
 
विज्ञापन

3 of 5
जूही चावला - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला और दो अन्य लोगों को 5जी वायरलेस नेटवर्क के खिलाफ याचिका दाखिल करने के मामले में कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग के बदले लगाए गए जुर्माने की राशि 20 लाख रुपये जमा कराने के लिए एक हफ्ते का समय दिया है। जस्टिस जे.आर. मिधा ने कहा कि वह जूही चावला और अन्य के रवैये से अचंभित है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं ने सम्मानपूर्वक जुर्माने की धनराशि तक जमा कराने के इच्छुक नहीं हैं।

5जी मामला: जूही चावला समेत दो लोगों को कोर्ट ने दिया एक हफ्ता, चुकाना है 20 लाख रुपये जुर्माना

4 of 5
शगुफ्ता अली-सोनू सूद - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी अभिनेत्री शगुफ्ता अली इन दिनों सुर्खियों में हैं। 36 सालों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय रहीं शगुफ्ता ने कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया। उनकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई है और उनके पास अपना इलाज करवाने तक के पैसे नहीं हैं। एक्ट्रेस ने यह बताया कि उन्होंने सोनू सूद से मदद मांगने की कोशिश की, लेकिन पता चला कि वह आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों की मदद नहीं करते हैं, बल्कि केवल सर्विस देते हैं।

'मदद नहीं सर्विस देते हैं': आर्थिक तंगी से गुजर रहीं शगुफ्ता अली ने सोनू सूद से मांगी थी मदद, मिला था ये जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिलीप कुमार की अंतिम विदाई - फोटो : सोशल मीडिया
दिलीप कुमार को शाम करीब 5 बजे सांताक्रूज कब्रिस्तान में उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले खार स्थित उनके घर पर राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंतिम यात्रा शुरू हुई थी। उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर एम्बुलेंस से सांताक्रूज कब्रिस्तान ले जाया गया था। पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस पर सवार करने से पहले और कब्रिस्तान में मिट्टी देने से पहले गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो भी कब्रिस्तान पहुंची थीं। 'दाग' से लेकर 'देवदास' और 'मुगल-ए-आजम' से लेकर 'शक्ति' और 'सौदागर' तक उन्होंने फिल्मी दुनिया में एक कलाकार के ऐसे रूप को दिखाया, जैसा अब शायद ही कभी कोई दिखा सके।

अलविदा दिलीप कुमार: सुपुर्द-ए-खाक हुए दिलीप कुमार, नम आंखों से परिवार और फैंस ने दी विदाई
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें