दिलीप कुमार और सायरा बानो प्यार की सबसे बड़ी मिसाल हैं। दिलीप कुमार के आखिरी वक्त तक सायरा बानो ने उनका हाथ थामें रखा। सायरा बानो दिलीप कुमार से कितना अधिक प्यार करती हैं उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। सायरा बानो ने दिलीप कुमार की तबीयत से लेकर उनकी हर छोटी-बड़ी पसंद का बखूबी ध्यान रखा। ये बात शायद बहुत ही कम लोग जानते हैं कि दिलीप कुमार गुलाबी रंग पर जान छिड़कते थें। गुलाबी उनका सबसे पसंदीदा रंग था। उनके पास गुलाबी रंग की बहुत सारी शर्ट थीं, जिसमें से कुछ उन्हें सायरा बानो ने दी तोहफे में दी थी तो कुछ उन्होंने खुद ही बनवाई थीं। कई मौके पर उनका ये पिंक लव देखा भी गया।
गुलाबी रंग रहा हमेशा सबसे खास
दिलीप कुमार के ट्विटर अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की गई थी। इस तस्वीर में दिलीप कुमार ने गुलाबी रंग की शर्ट पहनी हुई है और इसके साथ उन्होंने सफेद रंग की पैंट पहनी हुई है। जिसमें वो हमेशा की तरह बहुत ही हैंडसम लग रहें हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा गया, 'गुलाबी रंग हर समय मेरी पहली पसंद हैं।' ये तस्वीर उनके घर की है, इसे ट्विटर पर पिन किया गया है। ट्विटर पर पिन किया गया ये ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर अब तक 75 हजार लाइक और चार हजार रीट्वीट हो चुके हैं।