फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर कुमार की चौथी पत्नी बनीं थीं लीना चंदावरकर, पहले पति की मौत के बाद रचाई थी दूसरी शादी

Sat, 29 Aug 2020 06:59 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
किशोर कुमार और लीना चंदावरकर - फोटो : फाइल फोटो
'जाने क्यों लोग मोहब्बत किया करते हैं..' फिल्म महबूब की मेंहदी का ये सुपरहिट गाना आज भी लोगों को याद है। खासकर ये गाना लीना चंदावरकर की वजह से और भी ज्यादा लोगों को पसंद आया है। 70 के दशक में लीना की खूबसूरती के खूब चर्च थे। उनकी बॉलीवुड में एंट्री एक 'फ्रेश फेश कॉम्पटीशन' के जरिए हुई थी। वो ये जीत तो नहीं पाईं लेकिन उनके रास्ते यहीं से बनने शुरू हो गए थे। 29 अगस्त 1950 को लीना का जन्म हुआ था।
विज्ञापन

2 of 6
लीना चंदावरकर - फोटो : फाइल
'फ्रेश फेश कॉम्पटीशन' के बाद लीना को कई विज्ञापन करने का मौका मिला। एक दिन पर उन पर अभिनेता सुनील दत्त की नजर पड़ी। सुनील अपने भाई सोम दत्त को लेकर उन दिनों एक फिल्म बना रहे थे। साल 1968 में ये फिल्म बनकर तैयार हुई जिसका नाम था मन का मीत। ये फिल्म हिट साबित हुई और लीना रातोंरात पहली ही फिल्म से स्टार बन गईं। 
विज्ञापन

3 of 6
लीना चंदावरकर - फोटो : फाइल
इसके बाद लीना ने, कल आज और कल, खिलौना, झील के उस पार, रेशम की डोरी, खान दोस्त, गंगा की सौगंध, हंसते जख्म, हमजोली जैसी फिल्मों में काम किया। 70 के दशक में हेमा मालिनी और मुमताज के बीच लीना एक बड़ा नाम बनकर सामने आईं। महबूब की मेंहदी में लीना के काम को सबसे ज्यादा पसंद किया गया।

4 of 6
लीना चंदावरकर और राजेश खन्ना - फोटो : फाइल
इसके बाद लीना ने सिद्धार्थ बंडोकर से शादी कर फिल्म इंडस्ट्री से भी विदाई ले ली। शादी के कुछ ही दिनों बाद लीना के पति सिद्धार्थ को गोली लग गई थी। जिससे उनकी मौत गई। लीना उस समय 25 साल की थीं। 
विज्ञापन

5 of 6
लीना चंदवरकर और किशोर कुमार - फोटो : फाइल
कुछ वक्त बाद उनकी जिंदगी में गायक और अभिनेता किशोर कुमार की एंट्री हुई। लीना किशोर कुमार से बेहद प्यार करने लगीं थीं और उनसे शादी भी करना चाहती थीं, लेकिन उनके पिता इस शादी के खिलाफ थे क्योंकि एक तो किशोर कुमार उम्र में लीना से 20 साल बड़े थे और दूसरा, उनकी पहले से ही तीन शादियां हो चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
लीना चंदवरकर - फोटो : फाइल
लीना, किशोर कुमार से रिश्ता तोड़ने को राजी नहीं थीं और फिर उन्होंने अपने पिता के खिलाफ जाकर किशोर कुमार से शादी कर ली। शादी के कुछ साल बाद किशोर कुमार भी चल बसे और लीना एक बार फिर से विधवा हो गईं। उस वक्त उनकी उम्र 37 साल थी। लीना और किशोर कुमार का एक बेटा भी है सुमित। लीना अब अपने बेटे सुमित, सौतेले बेटे अमित और उनकी पत्नी के साथ रहती हैं और फिल्मों से दूर हैं।

सीबीआई से पूछताछ के बाद पुलिस स्टेशन पहुंचीं रिया चक्रवर्ती, इस बात को लेकर की शिकायत

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें