लक्ष्मीकांत बेर्डे
- फोटो : फाइल
मराठी सिनेमा में अच्छा खासा नाम कमाने के बाद लक्ष्मीकांत बेर्डे ने बॉलीवुड की ओर रुख किया। सलमान खान और भाग्यश्री के साथ फिल्म मैंने प्यार किया से उन्होंने डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने साजन, बेटा, दीदार, अनाड़ी, हम आपके हैं कौन सहित अनेक हिट फिल्में कीं। फिल्में करने के दौरान सलमान के साथ लक्ष्मीकांत का खास रिश्ता जुड़ गया। सलमान की कई फिल्मों में उन्होंने नौकर का किरदार निभाया और अपने अभिनय क्षमता से सभी को प्रभावित करने में कामयाब रहे।