फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हो हुए दो साल पूरे, अभिनेता ने साझा की रोमांटिक तस्वीर

Sat, 14 Nov 2020 02:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone
अभिनेता रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के शानदार कपल में से एक हैं। उन दोनों की जोड़ी को दर्शक फिल्मी पर्दे के अलावा भी खूब पसंद करते हैं। आज रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की दूसरी सालगिरह है। ऐसे में इन दिनों दिग्गज कलाकारों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को सालगिरह की बधाई दी है।
विज्ञापन

2 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram: deepikapadukone
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। यह दोनों अक्सर अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी दो तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों के साथ इन दोनों ने एक-दूसरे को शादी की दूसरी सालगिरह की बधाई दी है। 
विज्ञापन

3 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram/deepikapadukone
रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी दीपिका के साथ अपनी एक रोमांटिक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में दीपिका ने फ्लोरस प्रिंटेड व्हाइट सलवार सूट पहन रखा है वहीं, रणवीर सिंह व्हाइट फ्लोरल कुर्ता में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने गोल्डन कुर्ता जैकेट पहन रखा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए रणवीर सिंह ने दीपिका को गुड़िया कहा है। 
 

4 of 5
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : file photo
रणवीर सिंह ने अपने पोस्ट में लिखा, 'हम दोनों एक-दूसरे से सदा के लिए जुड़े हुए हैं। दूसरी सालगिरह मुबारक हो मेरी गुड़िया।' वहीं इन्हीं तस्वीरों को साझा करते हुए दीपिका पादुकोण ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एक फली में दो दाने'। सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दोनों कलाकारों के फैंस इनकी तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने सालगिरह की बधाई भी दे रहे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : file photo
आपको बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को दो साल पूरे हो चुके हैं। कपल ने 14 नवंबर 2018 को इटली में सात फेरे लिए थे। दीपिका और रणवीर ने सिंधी और कोंकणी रीति रिवाज से शादी की थी। इन्होंने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की रस्में हुईं। उसके बाद दीपिका और रणवीर मुंबई पहुंचे। रणवीर के घर में दीपिका का गृह प्रवेश हुआ और फिर दो रिसेप्शन पार्टी रखी गई।

पढ़ें: दिवाली पर अक्षय कुमार ने दिया फैंस को खास तोहफा, 'रामसेतु' में आएंगे नजर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें