फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉरेन समेत इन पांच अभिनेत्रियों ने पहली फिल्म से बटोरी थी सुर्खियां, अब जी रहीं गुमनामी की जिंदगी

Wed, 27 Nov 2019 12:19 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
विज्ञापन
1 of 5
आयशा टाकिया, लॉरेन गॉटलिब, अनु अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म ABCD से अभिनेत्री लॉरेन गॉटलिब (Lauren Gottlieb) ने इंडस्ट्री में कदम रखा। लॉरेन एक फिल्म के बाद ही गायब हो गईं हालांकि सोशल मीडिया पर वो लगातार एक्टिव रहीं। इन सबके बीच लॉरेन ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में ऐसे खुलासे किए जिससे ग्लैमर इंडस्ट्री का काला सच एक बार फिर सबके सामने आ गया। मुंबई मिरर से हुई बातचीत में लॉरेन में बताया कि वह लोगों को ऐसे दिखा रही थीं कि जैसे वह बहुत खुश हों लेकिन ये सच्चाई नहीं थी। वह काफी दुखी और परेशान थीं। इन्हीं परेशानियों के चलते लॉरेन नशा करने लगी थीं। एल्कोहल और ड्रग्स उनकी जिंदगी का हिस्सा बन गया था। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जो जल्द ही चमक धमक भरी इंडस्ट्री से दूर गुमनामी की जिंदगी बिताने लगीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
mamta kulkarni - फोटो : social media
ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में 'वक्त हमारा है' और 'करण अर्जुन' जैसी फिल्में कीं। लेकिन इसके बाद वो उन्होंने नशे की दुनिया की तरफ रुख कर लिया। इसके चलते उनका करियर बर्बाद हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
anu aggarwal - फोटो : social media
1990 में आई सुपरहिट फिल्म 'आशिकी' से अनु अग्रवाल ने करियर की जबर्दस्त शुरुआत की। लेकिन पहली फिल्म के बाद वो धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गईं। एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी। उन्होंने अपनी एक किताब में अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा।

4 of 5
Shamita Shetty - फोटो : twitter
शमिता शेट्टी बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा और अपने समय की सुपरहिट हीरोइन शिल्पा शेट्टी की बहन हैं। शमिता ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इस फिल्म के बाद शमिता शेट्टी को कई फिल्मों में काम मिला लेकिन कामयाबी हाथ न लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ayesha takia - फोटो : social media
काम न मिलने वाली अभिनेत्रियों में आयशा टाकिया का भी नाम है। उन्होंने अपना डेब्यू वर्ष 2004 में बॉलीवुड की फिल्म 'टार्जन द वंडर कार' से किया था। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर तो आईं लेकिन सलमान खान के साथ फिल्म 'वांटेड' के अलावा उन्हें और किसी फिल्म में कामयाबी नहीं मिली। काफी समय से वह भी पर्दे के दूर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें